Indo-Pak Tension: मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जाना घायलों का हाल, इमरजेंसी सेवाओं का किया निरीक्षण
{"_id":"681ebb788180e7cf590a87da","slug":"indo-pak-tension-drone-attack-in-punjab-indian-airforce-all-update-2025-05-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Indo-Pak Tension: मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जाना घायलों का हाल, इमरजेंसी सेवाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 10 May 2025 06:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 May 2025 06:07 PM IST
खास बातें
ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए पाकिस्तान की तरफ से भारत पर ड्रोन अटैक किए जा रहे हैं। पंजाब के कई शहरों में शुक्रवार रात के बाद शनिवार सुबह धमाकों की आवाज सुनाई दी। पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
जालंधर के खेतों में गिरी मिसाइल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:45 PM, 10-May-2025
बॉर्डर इलाकों में पंजाब के 10 मंत्री एमरजेंसी सेवाओं का कर रहे निरीक्षण
पंजाब के मंत्री इमरजेंसी सेवाओं का कर रहे निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
05:34 PM, 10-May-2025
घायलों का मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जाना हाल
घायलों का मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जाना हाल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
03:48 PM, 10-May-2025
चंडीगढ़ PGI में सेना के जवानों के लिए लगाया गया रक्तदान शिविर
सेना के जवानों के लिए PGI में ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : ANI
#WATCH | PGIMER, Chandigarh urges voluntary blood donation to build emergency reserves in support of jawans posted on duty in Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/ownz1pqB3x
— ANI (@ANI) May 10, 2025
03:34 PM, 10-May-2025
फिरोजपुर में ड्रोन हमले में घायल तीन लोगों का इलाज फरिश्ते योजना के तहत
पंजाब सरकार फिरोजपुर में ड्रोन हमले में घायल तीन लोगों का इलाज फरिश्ते योजना के तहत करा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब हर वॉर और टेरर विक्टिम का इलाज सरकार उठाएगी। हम पंजाब की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे।03:09 PM, 10-May-2025
श्री गुरु ग्रंथ साहिब को किया गया स्थानांतरित
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच, हवेलियां गांव के सिंह सभा गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को अमृतसर के गुरुद्वारा रामसर साहिब में स्थानांतरित किया जा रहा है।02:56 PM, 10-May-2025
सीएम भगवंत मान ने दी अहम जानकारी
भारतीय सेना से थोड़ी देर पहले सीएम मान की हुई बात। सीएम में कहा कि पाकिस्तान की ओर से जो ड्रोन और मिसाइल दागे जा रहे हैं, वो पंजाब के अलग अलग हिस्से में मार गिराए जा रहे है। सीएम ने कहा कि सेना को पंजाब में कई जगह से रिपोर्ट मिली है जहां मिसाइल और ड्रोन गिरे पाए गए उनमें से कई में विस्फोटक पदार्थ थे, जिसके कारण विस्फोटकों के टुकड़े देखने पहुंचे गांव के लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में सीएम मान ने लोगों से सेना की एडवायजरी को देखते हुए हिदायत दी है कि ऐसे मामले में विस्फोटक के टुकड़े के पास न जाए बल्कि पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:34 PM, 10-May-2025
सीएम मान ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
सीएम भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शाम 5 बजे राजभवन चंडीगढ़ में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सर्वदलीय बैठक से पहले धार्मिक नेता भी सीएम और राज्यपाल के साथ बैठक करेंगे।02:11 PM, 10-May-2025
कटरा और जम्मू रूट की 37 ट्रेनें रद्द
लुधियाना में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कटरा और जम्मू रूट की 37 ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं और लगभग 12 ट्रेनों को पठानकोट से वापस भेजने के आदेश जारी हुए हैं।02:09 PM, 10-May-2025
एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल
बढ़ते तनाव को देखते हुए मान सरकार ने एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों को छुट्टी ना लेने के निर्देश दिए हैं। अभी तक की सारी छुट्टियां कैंसल कर दी गई हैं। निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।01:59 PM, 10-May-2025