Mahu Ambedkar Jayanti Live: आंबेडकर जयंती पर महू में दिग्गजों का मेला, शिवराज-कमलनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की
{"_id":"6438f23845fd1fd2e307a3d9","slug":"mahu-ambedkar-jayanti-live-gathering-of-leaders-at-babasaheb-birthplace-kamal-nath-paid-tribute-2023-04-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mahu Ambedkar Jayanti Live: आंबेडकर जयंती पर महू में दिग्गजों का मेला, शिवराज-कमलनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 14 Apr 2023 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:58 PM IST
खास बातें
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती आज देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश के महू में बाबा साहेब का जन्म हुआ था। उनकी जन्मस्थली पर मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कई दिग्गज उनकी जन्मस्थली पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:58 PM, 14-Apr-2023
बाबा साहेब के जीवन का अनुसरण करना चाहिए: राज्यपाल
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन का अनुसरण सभी को करना चाहिए। उन्होंने कभी नशे का सेवन नहीं किया। लगातार उच्च शिक्षा ग्रहण कर उन्होंने खुद को योग्य बनाया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, मंत्री तुलसी सिलावट भी वहां मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव राजेश वानखेड़े ने किया।
01:56 PM, 14-Apr-2023
बाबा साहेब का स्मारक बनाने का सौभाग्य भाजपा को मिला: सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा साहेब की जन्मस्थली महू आए। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक जमाना था जब यहां स्मारक नहीं था। ये सौभाग्य भाजपा की सरकार को मिला। पहले यहां अनुयायी अपने साथ भोजन लेकर आते थे। हमने महू में बाबा साहेब महाकुंभ शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महू में धर्मशाला के लिए जमीन मांगी गई थी। महू में जमीन सेना की है। रक्षा विभाग ने साढ़े तीन एकड़ जमीन की एनओसी दे दी है। यह जमीन सरकार अब समिति को देगी। मुख्यमंत्री ने जमीन के दस्तावेज समिति पदाधिकारियों को सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ दर्शन यात्रा में बाबा साहेब की निर्वाण भमि, कर्म भूमि को भी शामिल किया है। बाबा साहेब ने लंदन में शिक्षा ग्रहण की। उस मकान को भी केंद्र सरकार ने खरीद लिया।
विज्ञापन
01:14 PM, 14-Apr-2023
बाबा साहेब की जन्मस्थली पर पहुंचे अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भीम आर्मी सेना के प्रमुख चंद्रशेखर के साथ महू आए। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव को देखते हुए एनकाउंटर कर रही है। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। ऐसे एक नहीं कई उदाहरण हैं। बलिया में एक छात्रनेता चुनाव लड़ना चाहता था। उसकी जान ले ली गई। संविधान में जो अधिकार दिए गए हैं। उसका क्या हम उपयोग नहीं कर सकते हैं। बाबा साहेब की जन्मस्थली पर अखिलेश यादव करीब 15 मिनट रुके और श्रद्धांजलि देकर रवाना हो गए।
01:04 PM, 14-Apr-2023
बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते सीएम शिवराज
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने उनकी जन्मस्थली महू पहुंच गए हैं।
12:51 PM, 14-Apr-2023
प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बाबा साहेब को किया नमन
बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बाबा साहेब की जयंती पर कहा कि आज भारत के संविधान निर्माता श्रद्धेय बाबा साहब डॉक्टर आंबेडकर की जयंती है। मैं बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। भारतीय जनता पार्टी आज मध्यप्रदेश के 64100 बूथों पर पुष्पांजलि के कार्यक्रम आयोजित करेगी। बाबा साहब के वह विचार जो उन्होंने देश को दिए और बाबा साहब ने संविधान निर्माण के साथ ही जो सूत्र हमें दिया है। बाबा साहब के विचारों ने इस भारत को एक सामाजिक समरसता के साथ संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। आज हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि बाबा साहब आंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में अपने व्यवहार में लाते हुए संपूर्ण भारत के अंदर इन विचारों को और नीचे जमीन तक लोगों के बीच ले जाने का प्रयास हम सब मिलकर करेंगे। सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 16 अप्रैल को बाबा साहब आंबेडकर महाकुंभ का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्वालियर में आयोजित कर रही है इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं। सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन करता हूं कि बाबा साहब के महाकुंभ को हम सफलतापूर्वक ऐतिहासिक बनाएंगे, यही संकल्प लेकर हम बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
12:13 PM, 14-Apr-2023
कांग्रेस की सरकार बनी तो बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाएंगे: कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाबा साहेब की जन्मस्थली पर कहा कि इतना अच्छा संविधान बनाया है कि उसकी नकल कई देशों ने की, लेकिन उनकी जन्मस्थली पर आकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह झूठ बोलते हैं। न महू में जमीन मिली, न ही धर्मशाला बन पाई। कमलनाथ ने कहा कि देश का अच्छा संविधान आज गलत हाथों में है। हमारे देश की संस्कृति दिलों को जोड़ने की है। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी तो हम भोपाल में बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:01 PM, 14-Apr-2023
सीएम ने पंचतीर्थ बनाने की कही बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाबा साहेब की जयंती पर उन्हें याद करते हुए भोपाल में कहा कि आज भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती है, मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं। सीएम ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व है कि महू में अगर बाबा साहब का स्मारक बनाने का सौभाग्य मिला, तो हमें मिला। मैं प्रधानमंत्री को हृदय से धन्यवाद देता हूं। उसके लिए उनके मार्गदर्शन में काम हुआ। मध्यप्रदेश का यह सौभाग्य है, हमने तय किया है कि इन पंचतीर्थ को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जोड़ रहे हैं। पंचतीर्थ में से एक तीर्थ है लंदन, पांचों तीर्थों को जो बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन से संबंधित है तीर्थ यात्रा के अंतर्गत जोड़ा जा रहा है। सीएम कुछ देर बाद बाबा साहेब की जन्मस्थली पर पहुंचेंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
11:44 AM, 14-Apr-2023
Mahu Ambedkar Jayanti Live: आंबेडकर जयंती पर महू में दिग्गजों का मेला, शिवराज-कमलनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती आज देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश के महू में बाबा साहेब का जन्म हुआ था। उनकी जन्मस्थली पर मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कई दिग्गज उनकी जन्मस्थली पर पहुंच रहे हैं और बाबा साहेब को नमन कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सबसे पहले महू पहुंचे और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। करीब 10:45 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी बाबा साहेब की जन्मस्थली पर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस विधायक सज्जन वर्मा भी मौजूद रहे। कमलनाथ ने बाबा साहेब आंबेडकर के स्मारक पर नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।Mahu Ambedkar Jayanti Live: बाबा साहेब की जयंती पर कमलनाथ पहुंचे महू, श्रद्धांजलि अर्पित कीhttps://t.co/UyIt5Ts2os pic.twitter.com/sSkRyFjuyI
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 14, 2023