फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 3 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:30 PM IST
खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 03-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.

विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 3 January 2025

लाइव अपडेट

11:09 PM, 03-Jan-2025

MP: सीएम डॉ. यादव बोले- जनकल्याण अभियान के तहत 22 जनवरी तक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य पूरा करें

MP: CM Dr. Yadav said - complete the target of benefiting the beneficiaries by January 22 under the public wel
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में कलेक्टर की भूमिका विकास कार्यों और जनकल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने यह भी कहा कि कलेक्टरों को समाज के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता देनी चाहिए। और पढ़ें
10:54 PM, 03-Jan-2025

MP News: सीएम बोले- जिनके कार्यकाल में गैस त्रासदी हुई, वही 40 साल बाद गलतफहमी फैलाने से बाज नहीं आ रहे

MP News: CM said- Those who had gas tragedy during their tenure are not desisting from spreading misconception
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में कचरा जलाने और उसके विरोध में हो रहे प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनके कार्यकाल में गैस त्रासदी हुई, वही 40 साल बाद गलतफहमी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंंने जनता से वैज्ञानिकों और सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा करने की बात कही।
  और पढ़ें
विज्ञापन
10:44 PM, 03-Jan-2025

Mandsaur News: हाईवे पर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, महंगे शौक और मौज के लिए चालकों को बनाते थे निशाना

Mandsaur News: Four accused arrested for robbing farmers and drivers on the highway
मंदसौर पुलिस ने किसानों को लूटने वाली गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी किसानों से फसल बेचने के बाद नकदी और अन्य सामान लूट लेते थे। आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये नकद, एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई कार जब्त की गई। और पढ़ें
10:31 PM, 03-Jan-2025

प्रयाग महाकुंभ में ''ज्ञान महाकुंभ-2081'' : 7 से 9 फरवरी तक छात्र-महिला और ज्ञान परंपरा पर होगा विचार विमर्श

"Gyan Mahakumbh-2081" in Prayag Mahakumbh: There will be discussion on student-women and knowledge tradition f
ज्ञान महाकुंभ का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा के क्षेत्र में समावेशित करने में गति लाना है। इस महाकुंभ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे, जिनमें शैक्षिक प्रदर्शनी, विभिन्न संगोष्ठियां, छात्र, महिला और आचार्य सम्मेलन, और कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। और पढ़ें
10:28 PM, 03-Jan-2025

Ujjain News: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सेठ बोले- पीएम के आह्वान पर देश में बढ़ी एनसीसी में कैडेट्स की संख्या

Ujjain News: Central Minister of State for Defence Sanjay Seth inspired the cadets in Ujjain
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय और 10 एमपी बटालियन के संयुक्त कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनसीसी कैडेट्स की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य की प्रशंसा की और कैडेट्स को अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में 500 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। और पढ़ें
10:24 PM, 03-Jan-2025

MP News: राष्ट्रीय कला उत्सव का शुभारंभ, सीएम बोले- यह छात्रों की प्रतिभा का निखारने का प्लेटफॉर्म बना

MP News: National Arts Festival inaugurated, CM said - it should become a platform to enhance the talent of st
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय कला एवं संस्कृति का संवर्धन न केवल राष्ट्र, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए भी महत्वपूर्ण है। कला एवं संस्कृति विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और नैतिकता की भावना को विकसित करती है, जिससे वे मशीनी होने की अपेक्षा संवदेनशील मनुष्य बन पाते हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:16 PM, 03-Jan-2025

Guna News: ठंड में बिजली संकट से किसान परेशान, सब स्टेशन पर प्रदर्शन कर लगाया जाम

कड़ाके की सर्दी के बीच बिजली संकट और यूरिया की कमी से परेशान आरोन और आसपास के क्षेत्रों के किसानों का धैर्य टूट गया। शुक्रवार को 25 गांवों के सैकड़ों किसानों ने रामपुर विद्युत सब स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम किया। किसानों का आरोप है कि बिजली कंपनी द्वारा 10 घंटे बिजली देने के नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। और पढ़ें
10:13 PM, 03-Jan-2025

Pithampur Protest: 15 घंटे से जाम में फंसे हजारों वाहन, आंदोलनकारियों को हटाने में पुलिस की सांसे फूली

indore news pithampur protest bhopal gas tragedy union carbide
Pithampur Protest: अमर उजाला ने इंदौर मुंबई हाईवे पर जाम के हालात देखे, सैकड़ों लोग शुक्रवार सुबह से जाम में फंसे हुए हैं। भोपाल गैस कांड का जहरीला कचरा जलाने का विरोध करने सड़कों पर उतरे लोग। 
  और पढ़ें
09:43 PM, 03-Jan-2025

Indore: पीथमपुर प्रदर्शन में आत्मदाह में झुलसे युवकों से अस्पताल जाकर मिले मंत्री विजयवर्गीय

Indore: Minister Vijayvargiya went to the hospital to meet the youths who were burnt in self-immolation during
मंत्री विजयवर्गीय घायलों के परिजनों से भी मिले। उन्होंने डाक्टरों से कहा कि आग लगने से झुलसे युवकों के इलाज में कोई कमी न रखी जाए। इलाज की व्यवस्थाएं शासन देखेगा। मंत्री विजयवर्गीय करीब आधे घंटे अस्पताल में रुके। और पढ़ें
09:33 PM, 03-Jan-2025

Jabalpur News: सिविल लाइन एसआई पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

शिकायतकर्ता जहांगीर खान की शिकायत पर लोकायुक्त ने योजना बनाकर उसे रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। डीएसपी सुलेखा परमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रेखा प्रजापति व टीम ने यह कार्रवाई की। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed