फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Dr. Yadav said - complete the target of benefiting the beneficiaries by January 22 under the public wel

MP: सीएम डॉ. यादव बोले- जनकल्याण अभियान के तहत 22 जनवरी तक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य पूरा करें

Fri, 03 Jan 2025 11:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Jan 2025 11:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में कलेक्टर की भूमिका विकास कार्यों और जनकल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने यह भी कहा कि कलेक्टरों को समाज के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता देनी चाहिए।

विज्ञापन
MP: CM Dr. Yadav said - complete the target of benefiting the beneficiaries by January 22 under the public wel
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कलेक्टरों को जनकल्याण अभियान को गति देने, नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने और सुव्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य 22 जनवरी तक पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में कलेक्टर की भूमिका विकास कार्यों और जनकल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने यह भी कहा कि कलेक्टरों को समाज के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही, विशेष उपलब्धियों का प्रचार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से किया जाना चाहिए, ताकि अन्य जिलों के अधिकारी भी प्रेरित हों।
विज्ञापन


रैनबसेरों का लगातार करें निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों के निरीक्षण पर भी जोर दिया और कलेक्टरों को शीतकाल में रैन बसेरों में रहने वालों की अच्छी देखभाल करने तथा रैन बसेरों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, कलेक्टरों से थानों का आकस्मिक निरीक्षण करने और जिले की घटनाओं पर बारीकी से नजर रखने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


नि:क्षय अभियान में 23 जिले चिन्हित
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए नि:क्षय अभियान के अंतर्गत टी.बी. के नियंत्रण के लिए राज्य के 23 जिलों को चिन्हित किया है। उन्होंने कलेक्टरों को इस अभियान को गति देने का निर्देश दिया। प्रदेश के पांच जिलों, मंदसौर, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल और खंडवा, इस अभियान के क्रियान्वयन में शीर्ष पर हैं। उन्होंने टी.बी. मरीजों को फूड बास्केट वितरण में भी जबलपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर, अनूपपुर और मंडला जिलों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडक्रॉस सोसायटी का सहयोग करें प्राप्त
स्वास्थ्य संचालक ने जानकारी दी कि मंदसौर में एक्सरे मशीन की खरीदी, सीहोर में जनप्रतिनिधियों द्वारा एक-एक टी.बी. रोगी की देखभाल का प्रण लेने और उज्जैन एवं नीमच में टी.बी. रोगियों के पंजीयन और उपचार के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी, एनसीसी और एनएसएस जैसे संगठनों का टी.बी. उन्मूलन अभियान के लिए सहयोग प्राप्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना में निर्धन वर्ग के नागरिकों की सहायता के लिए जिलों में समन्वय पूर्वक सहायता के कार्य किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed