Live
छात्रों की गूंज LIVE: राहुल गांधी के कार्यक्रम में पुलिस-आयोजक आमने-सामने, डीसीपी और संचालक में हुई जमकर बहस
Rahul Gandhi in indore: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे चुके हैं। वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होगें। वे छात्रों और युवाओं से शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर संवाद करेंगे।
लाइव अपडेट
राहुल गांधी के पहुंचने से पहले कार्यक्रम स्थल पर हंगामा
इंदौर। राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले युवाओं और छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान डीसीपी नरेंद्र रावत मंच पर पहुंचे और कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्यक्ति से उनकी तीखी बहस हुई। डीसीपी के अचानक मंच पर पहुंचने से आयोजकों और पुलिस के बीच जमकर विवाद हुआ। बहस के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी मंच पर पहुंचे।
आयोजन स्थल पर जांच के बाद ही प्रवेश
खरगोन के छात्र राहुल गांधी से लगाएंगे गुहार
खरगोन के छात्र बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचे हैं। वे राहुल गांधी को नर्सिंग कॉलेज से जुड़ी अपनी समस्याएं बताना चाहते हैं। छात्रों का कहना है कि 5 से 6 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी परीक्षाएं नहीं हो रही हैं। इसे लेकर वे कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। छात्रों का कहना है कि अब वे राहुल गांधी को ही अपनी समस्या के समाधान के लिए अंतिम विकल्प मान रहे हैं।

12 बजे के बाद से ही भीड़ जुटना शुरू
राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे के बाद से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। आसपास के सभी रास्तों पर भी युवाओं की भीड़ नजर आ रही है। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
राहुल का काफिला रूका
राहुल गांधी का काफिला इंदौर के चंद्रगुप्त चौराहे पर ट्रैफिक के बीच फंस गया। राहुल गांधी करीब 10 मिनट तक ट्रैफिक में रुके रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ भी उनकी कार के पास पहुंच गई।
इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के खिलाफ लगे पोस्टर

