{"_id":"6aedd0e37d188b3789034836","slug":"leena-sukeshs-wife-had-facilitated-the-introduction-over-the-phone-nora-fatehi-ashram-news-c-340-1-del1011-162390-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकेश की पत्नी लीना ने कराया था फोन पर परिचय : नोरा फतेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकेश की पत्नी लीना ने कराया था फोन पर परिचय : नोरा फतेही
विज्ञापन
200 करोड़ की ठगी और वसूली के मामले में अभिनेत्री ने दी गवाही
बोलीं-चेन्नई के कार्यक्रम के लिए कोई फीस नहीं मिली थी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अभिनेत्री नोरा फतेही ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में बताया कि उसकी पहली बार सुकेश चंद्रशेखर से फोन पर बात दिसंबर 2020 में हुई थी। सुकेश की पत्नी लीना पॉलोस ने उससे फोन पर परिचय कराया था। नोरा 200 करोड़ रुपये की ठगी और वसूली के मामले में गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश हुई थीं।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह की अदालत में नोरा ने बताया कि उसे चेन्नई में एक कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था। इसकी आयोजक लीना पॉलोस थीं। नोरा के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान लीना अपने परिवार के कुछ लोगों और दो वीडियोग्राफर के साथ उससे मिलने होटल में आई थीं। उन्होंने खुद को नेल आर्टिस्ट्री सैलून की मालकिन बताया था।
नोरा ने बताया कि लीना ने कहा कि उसका पति उससे बात करना चाहता है। इसके बाद उसने सुकेश को फोन किया और स्पीकर पर बात कराई। सुकेश ने कार्यक्रम में आने के लिए उसका धन्यवाद किया और भविष्य में भी कार्यक्रम कराने की बात कही। नोरा ने कोर्ट को बताया कि चेन्नई के कार्यक्रम के लिए उसे कोई फीस नहीं मिली थी। हालांकि, उसके आने-जाने, स्टाफ और मेकअप का खर्च आयोजकों ने उठाया था। अदालत ने नोरा को अगली सुनवाई पर 30 नवंबर को पेश होने का निर्देश दिया है।