Indore: इंदौर में परंपरा का रतजगा- झिलमिलाती झांकियां देखने उमड़ा हजारों का हुजूम
{"_id":"631b3e01daf4087af5333eb0","slug":"indore-a-shimmering-caravan-of-tableaux-of-anant-chaturdashi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में परंपरा का रतजगा- झिलमिलाती झांकियां देखने उमड़ा हजारों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 09 Sep 2022 11:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:56 PM IST
खास बातें
इंदौर में दो साल के ब्रेक के बाद फिर अनंत चतुर्दशी की झांकियां निकाली जा रही हैं। जिस तरह स्वच्छता में इंदौर का नाम है, खान-पान में इंदौर का नाम है, इंदौरी रंगपंचमी देशभर में पहचानी जाती है, ठीक उसी तरह इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों का भी अपना ही महत्व है। इस बार छह मिलों की 15 झांकियों के साथ खजराना गणेश मंदिर, आइडीए और नगर निगम की झांकियां लोगों को देखने को मिलेंगी। शुक्रवार रात 29 झांकियां निकलेंगी।
इंदौर में झांकियां निकालने की परंपरा 1924 में मिलों से शुरू हुई। सर सेठ हुकमचंद की हुकमचंद मिल ने सबसे पहली झांकी निकाली थी। कोरोना काल में दो साल झांकियों की परंपरा को ब्रेक लगा था। इसी ब्रेक के बाद इस साल झांकी निकल रही हैं। झांकियों के चलते रोड भी डायवर्ट किए गए हैं। झांकियां-अखाड़े डीआरपी लाइन, दरगाह (श्रम शिविर) से शुरू होकर जेल रोड चौराहा, कृष्णपुरा चौराहा से फुट मार्केट होकर नंदलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड चौराहा, नरसिंह बाजार चौराहा, सीतलामाता बाजार, गोराकुंड, राजबाड़ा होकर अपने गंतव्य स्थल पर जाएंगे।
विज्ञापन
इंदौर में दो साल बाद झांकियां निकल रही हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
11:36 PM, 09-Sep-2022
रात में ड्रोन का नजारा अद्भुत लग रहा था।
- फोटो : सोशल मीडिया
11:23 PM, 09-Sep-2022
नयनाभिराम झांकियों ने मन मोह लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
09:38 PM, 09-Sep-2022
झांकी मार्ग पर पैर रखने की भी जगह नहीं है।
- फोटो : सोशल मीडिया
08:58 PM, 09-Sep-2022
अखाड़ों में लड़कियों ने भी तलवारबाजी का हुनर दिखाया।
- फोटो : सोशल मीडिया
08:40 PM, 09-Sep-2022
राजकुमार मिल की झांकी में बाल गणेश को दिखाया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
08:19 PM, 09-Sep-2022
कतारबद्ध झांकियों का कारवां
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विज्ञापन
08:08 PM, 09-Sep-2022
इंदौर की आकर्षक झांकियां लोगों को रुकने पर मजबूर कर रही हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
कल्याण मिल सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति की झांकी ने भी मन मोह लिया। कल्याण मिल 94 सालों से झांकी की परंपरा में हिस्सेदार रही है। पहली झांकी स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को समर्पित की गई है। झांकी में 35 फीट ऊंचा का तिरंगा नजर आएगा। ये झांकी देश की एकता का संदेश देती नजर आई। इसमें सभी धर्मों के लोग तिरंगा थामे नजर आ रहे हैं।
07:50 PM, 09-Sep-2022
झांकी में अयोध्या के मंदिर की प्रतिकृति दिखाई गई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
07:42 PM, 09-Sep-2022
झांकियों का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
07:35 PM, 09-Sep-2022
इंदौर नगर निगम की तीन झांकियां निकाली जाएंगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने झांकी का पूजन किया। गणेश जी की आरती की। बता दें कि ननि की पहली झांकी में शहर की आदर्श ट्रैफिक व्यवस्था दिखाई गई है। दूसरी झांकी मेँ अयोध्या में निर्माणधीन मंदिर की प्रतिकृति इंदौर में नजर आएगी। तीसरी झांकी राधा-कृष्ण की रास लीला पर तैयार की गई है।