MP Project Cheetah Live: मोदी ने चीतों को पिंजरों से रिहा कर कैमरे में कैद किया, कहा- देखने के लिए धैर्य रखें
{"_id":"632530d8537290053c16f4bd","slug":"cheetahs-will-be-welcome-in-india-will-run-in-the-country-after-70-years","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Project Cheetah Live: मोदी ने चीतों को पिंजरों से रिहा कर कैमरे में कैद किया, कहा- देखने के लिए धैर्य रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 17 Sep 2022 12:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:54 PM IST
खास बातें
MP Project Cheetah Live, PM Modi News in Hindi :भारत में चीतों का इंतजार खत्म हो चुका है। करीब 11 घंटे का सफर करने के बाद चीते भारत पहुंच चुके हैं। पांच मादा और तीन नर चीतों को लेकर विमान ने नामीबिया की राजधानी होसिया से उड़ान भरी। मॉडिफाइड बोइंग 747 विमान से लाए गए इन चीतों में रेडियो कॉलर लगे हुए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनमें से तीन चीतों को कूनो में बनाए गए विशेष बाड़ों में छोड़ देंगे।
दो नर चीतों की उम्र साढ़े पांच साल है। दोनों भाई हैं। पांच मादा चीतों में एक दो साल, एक ढाई साल, एक तीन से चार साल तो दो पांच-पांच साल की हैं।
विज्ञापन
चीतों ने भारत की धरती पर कदम रखा।
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
12:33 PM, 17-Sep-2022
पीएम मोदी ने चीता मित्रों से भी बात की।
- फोटो : सोशल मीडिया
Project Cheetah is our endeavour towards environment and wildlife conservation. https://t.co/ZWnf3HqKfi
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2022
11:33 AM, 17-Sep-2022
पीएम मोदी ने चीतों को बाड़े में छोड़ा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
10:38 AM, 17-Sep-2022
ग्वालियर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का सीएम शिवराज ने स्वागत किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मोदी तीन चीतों को बाड़ें में छोड़ेंगे, कार्यक्रम यहां लाइव देखा जा सकता है
09:58 AM, 17-Sep-2022
चीतोें को चिनूक हेलीकॉप्टर से कूनो के लिए रवाना किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्वालियर एयरबेस से विशेष चिनूक हेलीकॉप्टर से चीतों को कूनो पहुंचाया गया है। चीते कूनो पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्वालियर पहुंच चुके हैं। यहां 5 मिनट रुक कर PM सेना के हेलीकॉप्टर से कूनो अभयारण्य के लिए रवाना होंगे। PM मोदी का स्वागत करने के लिए सीएम शिवराज सिंह, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद हैं।
09:38 AM, 17-Sep-2022
नामीबिया से भारत लाए गए चीते
- फोटो : सोशल मीडिया
09:33 AM, 17-Sep-2022
चीतों को भारत की सरजमीं पर उतारा गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विज्ञापन
09:23 AM, 17-Sep-2022
प्रधानमंत्री कूनो पहुंचेंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
08:39 AM, 17-Sep-2022
सिंधिया ने कहा कि देश के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लिए बहुत बड़ी सौगात दी जा रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
कूनो नेशनल पार्क में आवाजाही तेज हो गई है। टिकटोली गेट से 18 किलोमीटर अंदर प्रोग्राम होगा। फ्लाइट लेट होने की वजह से यहां ग्वालियर से 10 बजे के बाद चीतों के आने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वन मंत्री विजय शाह कूनो पहुंच चुके हैं।
08:31 AM, 17-Sep-2022
सीएम शिवराज ने चीतों को वरदान बताया।
- फोटो : सोशल मीडिया
08:25 AM, 17-Sep-2022
यह है प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्वालियर एयरबेस पर 9:40 पर पहुंचेंगे और 9:45 पर पीएम मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से कूनो अभयारण्य के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर महाराष्ट्र एयरवेज पर हाई सिक्योरिट का इंतजाम किया गया है। एसपीजी सहित तमाम पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा। प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन पर कूनो में चीतों को छोड़ेंगे।
- 9:40 पर सुबह विशेष विमान से ग्वालियर आगमन होगा।
- 9:45 बजे हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगे।
- 10:45 से 11:15 बजे चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे।
- 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से करहाल रवाना होंगे।
- 11:50 बजे करहाल पहुंचेंगे।
- 12:00 से 1:00 बजे तक महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन में शामिल होंगे।
- 1:15 बजे तक करहाल से हेलीकॉप्टर से ग्वालियर रवाना होंगे।
- 2:15 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- 2:20 बजे दोपहर को ग्वालियर से रवाना होंगे।