फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Gandhi in Bhopal : 'इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया', राहुल का निशाना

Tue, 24 Feb 2026 03:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Feb 2026 03:42 PM IST
खास बातें

Rahul Gandhi Bhopal Visit: भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल हुई इसमें  लोकसभा में  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में  उन्हे बोलने नहीं दिया जाता है। अमेरिका के साथ हुई डील हिंदुस्तान के किसानों के हित में नहीं है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bhopal Visit Live Updates Kisan Mahachaupal Trade Deal Mallikarjun Kharge Attend News in Hindi
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:16 PM, 24-Feb-2026

कृषि मंत्री को डील का करना चाहिए विरोध-खरगे

भारत के किसानों को  खत्म करने के लिए ट्रंप ने ये डील की है। खरगे ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री को किसान विरोधी डील का विरोध करना चाहिए। लेकिन वे चुप हैं। वो कुछ नहीं बोल रहे हैं। हिटलर की तरह pm वार्ताव कर रहे हैं। देश के अहित में हमें कोई सौदा मंजूर नहीं है।
04:12 PM, 24-Feb-2026

किसानों की आवाज बुलंद करने आए हैं-खरगे

 कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि  राहुल गांधी ने जो कहा वह सब सच है।  आज हम किसानों की आवाज बुलंद करने आए हैं। भारत का लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। हम लोग  60 साल से सियासत में हैं लेकिन ऐसा माहौल नहीं देखा है। पीएम डरे हुए हैं। कांग्रेस कभी डरने वाली नहीं है। हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है। देश बचाने वाले हम हैं, हमारे पास महात्मा गांधी हैं और राहुल गांधी हैं।
विज्ञापन
04:05 PM, 24-Feb-2026

दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा भारत के पास-राहुल गांधी


दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा भारत के पास है। आपके डेटा के बिना अमेरिका चीन का समाना नहीं कर सकता।  हमारा डाटा  अमेरिका को देने का काम कर रहे हैं। अमेरिका कहता है कि 9 लाख करोड़ का सामान भारत खरीदेगा। इससे हमारे उद्योगों का क्या होगा। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। 
03:25 PM, 24-Feb-2026

मैं सिर्फ नरवणे की बात नहीं कहना चाहता था

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार नहीं चाहती थी कि अमरीका की बड़ी–बड़ी कंपनियां, सोया, कपास, भुट्टा हिंदुस्तान में बेच पाएं। हिंदुस्तान का कोई किसान और नेता नहीं चाहता। चार महीने चर्चा बंद पड़ी थी। मैंने भाषण दिया। उसमें मैं सिर्फ नरवणे की बात नहीं कहना चाहता था।

 
03:23 PM, 24-Feb-2026

संकट के समय पीएम ने आर्मी चीफ से बात क्यों नहीं की: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किसके आदेश पर 40 लोगों पर फायरिंग हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री को ही लेना होता है? राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री ने सेना प्रमुख से सीधे बात नहीं की और अपने कमरे में ही रहे।

03:20 PM, 24-Feb-2026

इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया

राहुल गांधी बोले- इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
03:17 PM, 24-Feb-2026

जीतू पटवारी बोले – “यह देश नहीं, मोदी-ट्रंप के बीच की डील”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कहा था – “नरेंद्र सरेंडर।” यह जो ट्रेड डील हुई है, वह भारत और अमेरिका के बीच नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई समझौता है। अगर यह समझौता देश के हित में होता, तो किसानों और आम जनता को नुकसान नहीं होता।

उन्होंने कहा कि जैसे किसान कानूनों के खिलाफ लंबी लड़ाई के बाद केंद्र सरकार को उन्हें वापस लेना पड़ा, उसी तरह इस मुद्दे पर भी सच्चाई सामने आएगी। राहुल गांधी जो कहते हैं, वह सच साबित होता है।

पटवारी ने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि किसानों के इस अहम मुद्दे को उठाने के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश को चुना। उन्होंने बताया कि 20 तारीख को राहुल गांधी ने खुद उनसे पूछा था कि क्या यह कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया जा सकता है। आज की भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस की ताकत और जनता का समर्थन कितना मजबूत है।

03:09 PM, 24-Feb-2026

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 1965-66 में ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की अवधारणा को आगे बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी देश के किसानों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि देशभर में किसानों का कर्ज माफ करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित ट्रेड डील से सबसे ज्यादा नुकसान मध्य प्रदेश के किसानों को होगा।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विदेशों से दूध का आयात किया जाएगा, तो प्रदेश के दूध उत्पादक किसानों का क्या होगा? उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर नीतियों के जरिए किसानों का हक मारा जा रहा है।

03:05 PM, 24-Feb-2026

मंच पर पहुंचे राहुल-खऱगे

02:49 PM, 24-Feb-2026

कमलनाथ ने किया एक्स पर पोस्ट

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed