फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leopard reaches doorstep; panic among villagers.

Una News: घर की चौखट तक पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 05 Oct 2026 03:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 05 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Leopard reaches doorstep; panic among villagers.
घनारी (ऊना)। घनारी क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम पंचायत घनारी के वार्ड चार में तेंदुआ एक बार फिर रिहायशी इलाके में घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। महेश के घर के आसपास तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में तेंदुए ने एक बछड़े को शिकार बनाया था। इसके अलावा कई पालतू कुत्तों पर भी तेंदुए के हमले और उन्हें शिकार बनाए जाने की बात सामने आ चुकी है। लगातार पशुओं के गायब होने और रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अब जंगल तक सीमित नहीं रहा और आबादी के बीच पहुंच रहा है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए की निगरानी बढ़ाने, पिंजरा लगाने और विशेषज्ञ टीम की मदद से उसे सुरक्षित पकड़ने की मांग की है। वार्ड पंच वंदना कुमारी, कल्याण सिंह, रमन, अजय, अक्षय और शुभम ठाकुर ने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के बीट गार्ड अवतार सिंह ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed