फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live: गरोठ में आमसभा के दौरान कांग्रेस पर बरसे CM यादव, बोले- इनकी बहुसंख्यकों से दुश्मनी

Wed, 08 May 2024 04:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 May 2024 04:08 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Live News in Hindi:  नमस्कार! मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। जानिए, प्रदेश में आज कौन नेता दौरे पर हैं और क्या चल रहा।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election 2024 Live CM Mohan Yadav Election Rally in Dhar Ratlam Madhya Pradesh News in Hindi
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव, लाइव ब्लॉग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:08 PM, 08-May-2024
कांग्रेस पर बरसे सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गरोठ की आमसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बहुसंख्यक समाज से दुश्मनी है। डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत का बार-बार मानमर्दन हुआ। सोमनाथ में भगवान शिव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय जब सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जवाहर लाल नेहरू को निमंत्रण दिया तो उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। जवाहर लाल नेहरू के कपडे़ धोने के लिए पानी बाहर से आता था। देश गरीबी झेल रहा था और वे कोट में गुलाब लगा कर घूमते थे। कांग्रेस को जब भी निमंत्रण दिया गया तो उन्होंने निमंत्रण को ठुकराया। नेहरू जी से लेकर आज की पीढ़ी में ये समस्या है। भगवान सोमनाथ से दुश्मनी निभाई, श्रीराम से दुश्मनी निभाई। कांग्रेस की बहुसंख्यक समाज से दुश्मनी है।
04:04 PM, 08-May-2024
मंदसौर लोकसभा के गरोठ विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सभा में भारी जन सैलाब उमड़ा। गर्मी के बावजूद कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
12:36 PM, 08-May-2024
सीएम मोहन यादव का सीहोर के आष्टा में रोड शो
मुख्यमंत्री मोहन दोपहर 2.45 बजे उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के महिदपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे उज्जैन में युवा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5.20 बजे देवास लोकसभा क्षेत्र के सोनकच्छ विधानसभा में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के पश्चात शाम 6.30 बजे सीहोर जिले के आष्टा में रोड शो में शामिल होंगे।
 
11:40 AM, 08-May-2024

सीएम मोहन यादव 9.30 बजे मंदसौर में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। फिर 10.05 बजे मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के गरोठ विधानसभा के भानपुरा में जनसभा करेंगे। इसके बाद 11.20 बजे सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. यादव दोपहर 12.30 बजे रतलाम लोकसभा क्षेत्र के पेटलावद विधानसभा के अंबापाडा में पं. श्री कमल किशोर जी नागर की कथा में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.45 बजे थांदला विधानसभा में रोड शो करेंगे।

11:19 AM, 08-May-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: गरोठ में आमसभा के दौरान कांग्रेस पर बरसे CM यादव, बोले- इनकी बहुसंख्यकों से दुश्मनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 मई को मंदसौर, रतलाम, उज्जैन एवं देवास लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड शो कर जनता से आशिर्वाद लेंगे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed