फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Upchunav Live: शाम पांच बजे तक बुधनी में 72 तो विजयपुर में 75% से ज्यादा मतदान, लगे फर्जी मतदान के आरोप

Wed, 13 Nov 2024 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Nov 2024 05:51 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Upchunav Polling Live Updates: मध्यप्रदेश की दो सीटें बुधनी और विजयपुर विधानसभा में आज यानी 13 नवंबर को उपचुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। इन दोनों सीटों पर कुल 5.22 लाख मतदाता हैं, जो दो नए विधायकों को चुनेंगे।

विज्ञापन
Mp By-Election 2024 Voting Live Updates Budhni Vijaypur Assembly Seat Upchunav Madhya Pradesh News in Hindi
मप्र उपचुनाव के मतदान की स्थिति - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:47 PM, 13-Nov-2024
विजयपुर में 75 प्रतिशत मतदान
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का मतदान जारी है। छह बजे तक वोटिंग होना है, इस समय जो भी मतदाता कतार में लगे होंगे उनका मतदान होता रहेगा। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में 72.37 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान केंद्रों पर अब भी कतार लगी है। वहीं श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा में 75.27 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। 
03:55 PM, 13-Nov-2024
कांग्रेस प्रत्याशी का आरोप- फर्जी मतदान की कोशिश
बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने कहा- बगैर आईडी देखे वोट डाले जा रहे थे। बूथ एजेंट ने आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति दी तो लेने से मना कर दिया। हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, तीन गाड़ियां तोड़ दी। शाहगंज में जानबूझकर यह सब कराया जा रहा है। भाजपा को अपनी हार नजर आ रही है। हमने कार्यकर्ताओं से कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। चुनाव को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है। बिना आईडी के वोटिंग, फर्जी मतदान का प्रयास किया जा रहा है। पहले चुनाव देखेंगे उसके बाद शिकायत की बात करेंगे। कार्यकर्ताओं को पटक-पटककर मारा है। मेरे चचेरे भाई से भी मारपीट की गई है। 
विज्ञापन
03:43 PM, 13-Nov-2024
कितने बजे तक कितना मतदान 
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक बुधनी में 67.01 फीसदी और विजयपुर में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले दोपहर एक बजे तक बुधनी में 51.16 फीसदी और विजयपुर 54.86 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। सुबह 11 बजे तक बुधनी में 36 और विजयपुर में 38.26 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि नौ बजे तक विजयपुर में 17.86 और बुधनी में 16.90 फीसदी मतदान हुआ था।
03:22 PM, 13-Nov-2024
भाजपा ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी पर बोला हमला 
कांग्रेस ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र एक वीडियो जारी किया है। जिसमें लोगों में कुछ विवाद होता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा- भाजपा और रामनिवास रावत की गुंडागर्दी विजयपुर उप चुनाव में जारी है। नरेंद्र मोदी के नए भारत में चुनाव जीतने के लिए पीठासीन अधिकारी को पीटा जा रहा है और ईवीएम कब्जाई जा रही है। यह चुनाव अब चुनाव बचा ही नहीं है, यह भाजपा और रामनिवास रावत की गुंडागर्दी का मैदान बनकर रह गया है। 
 
 
01:44 PM, 13-Nov-2024
कितने बजे तक कितना मतदान 
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक बुधनी में 51.16 फीसदी और विजयपुर 54.86 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इससे पहले सुबह 11 बजे तक बुधनी में 36 फीसदी और विजयपुर में 38.26% वोटिंग हुई थी। वहीं, नौ बजे तक विजयपुर में 17.86 और बुधनी में 16.90 फीसदी मतदान हुआ था।
01:36 PM, 13-Nov-2024
जीतू बोले- बिना डरे मतदान कराएं, मैं बॉर्डर पर बैठा हूं 
विजयपुर में मतदान के बीच घमासान मचा हुआ है। काग्रेस और लोगों की ओर से मतदान नहीं करने देने के आरोप लगाया जाए रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, आपको डरने की जरूरत नहीं है। मैं श्योपुर की बॉर्डर पर ही बैठा हूं। आप बिना डरे अधिक से अधिक मतदान कराएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 13-Nov-2024
कांग्रेस बोली- चुनाव में निष्पक्षता नहीं बची 
कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट से विजयपुर विधानसभा क्षेत्र का वीडियो शुरू किया है। जिसके कैप्शन में लिखा-विजयपुर में चुनाव आयोग और प्रशासन दोनों लोकतंत्र का मखौल उड़ते हुए देख रहे हैं। मताधिकार से वंचित करने पर आदिवासियों ने थाना घेरकर विरोध प्रदर्शन किया है। मगर, कलेक्टर एसपी सहित पूरा प्रशासन मौन है। विजयपुर का उपचुनाव लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करने वाला चुनाव बन चुका है। अब इस चुनाव में निष्पक्षता बिल्कुल भी शेष नहीं बची है।
 
12:38 PM, 13-Nov-2024
विरोध कर रहे लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
वोट नहीं डालने देने का आरोप 
मध्यप्रदेश के श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट के तेलीपुरा पोलिंग बूथ के मतदाताओं ने वीरपुर थाने पर प्रदर्शन करते हुए श्योपुर मुरैना रोड जाम कर दिया है। उनका आरोप है कि रावत समाज के लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं, जबकि आदिवासियों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। अंधीपुरा गांव में भी मतदाताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाया है। खाड़ी गांव के लोगों ने भी बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है, जबकि केसी गांव के लोगों ने मारपीट का आरोप लगाया है।

पटवारी ने बोला हमला
इस सब आरोपों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स किया। उन्होंने लिखा- मध्यप्रदेश में लोकतंत्र अपनी आखिरी सांसें ले रहा है। चुनाव आयोग से आग्रह है कि तुरंत इस स्थिति का संज्ञान लें और मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करने का अवसर दें।
12:15 PM, 13-Nov-2024
सीएम यादव बोले- मतदान सबसे बड़ी ताकत
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मतदान को लेकर लोगों से अपील की। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश और देश में सभी स्थानों पर आज हो रहे चुनाव में, मैं मतदाता भाई और बहनों से अपील करता हूं कि वो अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें, क्योंकि यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
 
11:51 AM, 13-Nov-2024
बीजेपी को वोट देने के लिए कह रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख मुकेश नायक मतदान के बीच लगातार एक्स कर गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। अब उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 137 पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनाधिकृत रूप से पोलिंग बूथ के अंदर विराजी हैं। यहां जो भी महिलाएं वोट देने आ रही हैं, उनसे बीजेपी को वोट देने के लिए कह रही हैं। 

मुकेश नायक ने एक्स कर लगाए आरोप
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed