{"_id":"6afb61d27d7e3eacb3028f9e","slug":"electricity-department-staff-accused-of-extortion-and-misbehavior-memorandum-submitted-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1016-182485-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिजली कर्मियों पर वसूली और अभद्रता का आरोप, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिजली कर्मियों पर वसूली और अभद्रता का आरोप, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रानीगंज कैथौला के अध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम वाचस्पति सिंह से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इसमें बाजार में तैनात बिजलीकर्मियों पर व्यापारियों से जबरन वसूली करने और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। व्यापारियों ने विद्युत मीटर की रीडिंग में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत भी उठाई।
उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों की मनमानी से व्यापारी परेशान हैं। ज्ञापन के माध्यम से उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान संतोष कुमार तिवारी, रमेश केसरवानी, अखिलेश साहू, तीरथ प्रसाद केसरवानी, अजय कुमार, रामबाबू सोनी, गोविंद केसरवानी मौजूद रहे।