फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

President Election 2022: यूपी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान समाप्त, अब मतगणना 21 को, 25 जुलाई को शपथ ग्रहण

Mon, 18 Jul 2022 06:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Jul 2022 06:29 PM IST
खास बातें

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान समाप्त हो गया। लखनऊ के विधान भवन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने मतदान किया। प्रदेश में 403 विधायक हैं। हर मत का मूल्य 208 है। सोमवार को मतदान शुरू होने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वोट किया। चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। उनके समर्थन में करीब 27 दल आ गए हैं। जिससे विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा काफी पिछड़ गए हैं। मतगणना 21 जुलाई को होगी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

विज्ञापन
Voting for President Election 2022: 27 parties supports NDA candidate Draupadi Murmu.
आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला ने किया मतदान। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:30 PM, 18-Jul-2022

अखिलेश यादव बोले- भाजपा के कहने पर चाचा शिवपाल ने लिखी थी चिट्ठी

मतदान करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि  भाजपा ने चाचा शिवपाल सिंह यादव से चिट्ठी लिखवाई और फिर उसे वायरल करवाया है। बता दें कि शिवपाल ने अखिलेश यादव को लिखे पत्र में कहा था कि यशवंत सिन्हा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट कहा था अत: उन्हें समर्थन देने पर विचार करें।

मायावती ने अन्तरात्मा के आधार पर वोट करने की अपील की थी
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बसपा ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर तथा पार्टी व मूवमेन्ट की सोच के मुताबिक ही आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए सबसे पहले अपना समर्थन देने की घोषणा की है। कमजोर वर्गों के अन्य लोगों से भी उन्हें आज अपनी अन्तरात्मा के आधार पर वोट देने की अपील।

राजग उम्मीदवार को 283 मत मिलना तय
यूपी के 403 विधायकों के मत का कुल मत मूल्य 83,824 है। प्रदेश में एनडीए के 273 विधायक हैं। सुभासपा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, बसपा और सपा विधायक शिवपाल यादव ने भी एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन की घोषणा की है। ऐसे में द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के 273, सुभासपा के 6, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2, बसपा के एक और शिवपाल यादव सहित कुल 283 मत मिलना तय है। जिनका कुल मत मूल्य 58,864 है।

सुभासपा अध्यक्ष बोले- सपा से नाराजगी की कई वजह
सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा से नाराजगी की कई वजह हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में ना तो यूपीए के प्रत्याशी ने उनसे वोट मांगा ना ही यूपीए के किसी नेता ने उनसे वोट मांगा है। उन्होंने कहा कि एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने उनसे मत एवं समर्थन मांगा है। इसलिए राजग उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया।
06:30 PM, 18-Jul-2022

सपा संरक्षक मुलायम ने संसद भवन में किया मतदान

सपा संरक्षक व सांसद मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में मतदान किया। सपा विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है। हालांकि, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उनका विरोध किया है। शिवपाल ने कहा कि सच्चा सपाई विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन नहीं करेगा।

शिवपाल ने ये दिया था बयान
सपा विधायक शिवपाल ने कहा कि सच्चे सपाई और नेताजी मुलायम सिंह यादव के सिद्घांतों को मानने वाले कभी भी विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन नहीं करेंगे। मैं नेताजी को आईएसआई का एजेंट बताने वाले यशवंत सिन्हा का साथ कभी नहीं दूंगा।

राजभर बोले- बड़ी जीत दर्ज करेंगी द्रौपदी मुर्मू
सपा से नाराज बताए जा रहे सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है। राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बड़ी जीत दर्ज करेंगी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी द्रौपदी मुर्मू
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने के बाद कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी। प्रदेश के विधायकों ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का निर्णय ले लिया है। हर कोई उनका समर्थन कर रहा है। ब्रजेश पाठक के साथ सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी थे। उन्होंने भी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
10:08 AM, 18-Jul-2022

President Election 2022: यूपी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान समाप्त, अब मतगणना 21 को, 25 जुलाई को शपथ ग्रहण

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान सम्पन्न हो गया। लखनऊ के विधान भवन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के 396 विधायकों ने मतदान किया। विधायक नाहिद हसन और अब्बास अंसारी ने वोट नहीं डाला। सपा विधायक नाहिद हसन जेल में है। सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी एक मामले में फरार चल रहे हैं। पांच विधायकों ने यूपी से बाहर मतदान करने की मंजूरी ली है। प्रदेश में 403 विधायक हैं। हर मत का मूल्य 208 है।

सोमवार को मतदान शुरू होने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान किया। चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। उनके समर्थन में करीब 27 दल आ गए हैं। जिससे विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा काफी पिछड़ गए हैं। मतगणना 21 जुलाई को होगी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

अगर क्रॉस वोटिंग हुई है तो यह ठीक नहीं: आजम खां
मतदान में सपा के कई विधायकों के क्रॉस वोटिंग की भी चर्चा रही पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इस पर सपा नेता आजम खां ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान गुप्त होता है। अगर सपा की तरफ से क्रॉस वोटिंग हुई है तो यह मुनासिब नहीं है। उन्होंने कमजोर विपक्ष पर कहा कि अगर लड़ाई कांटे की होती तो विपक्ष में एकता होती।

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बयान पर गोलमोल जवाब देते हुए आजम खां ने कहा कि मैं तो पार्टी का सिर्फ एक कार्यकर्ता हूं। ओमप्रकाश राजभर से कोई नाराजगी नहीं है। किसको, किसके साथ रहना है जबरदस्ती नहीं कर सकते। सत्ता पक्ष में भी सभी लोग संतुष्ट नहीं होते हैं। हालात ऐसे हैं कि वो असंतुष्ट भी होंगे तो भी जाहिर नहीं करेंगे। आजम खां ने अपने पुत्र स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ मतदान किया।  विधायक शरजील  शिवपाल सिंह यादव के साथ उनके कार्यालय में गए थे। जिसके करीब 10 मिनट बाद शिवपाल अपने घर चले गए। पर क्रॉस वोटिंग पर न तो शरजील ने ही कुछ कहा और न ही शिवपाल यादव ने।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed