Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: SAIL prepares for major year-end promotions; employees from grades S-1 to S-10 set to benefit

झारखंड: सेल में साल के अंत में बड़ी पदोन्नति की तैयारी, एस-1 से एस-10 के साथ इन कर्मियों को मिलेगा लाभ

Tue, 10 Nov 2026 06:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Nov 2026 06:20 AM IST
सार

सेल प्रबंधन नए साल 2027 से पहले 5,000 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति देने की तैयारी में है। 31 दिसंबर को सभी इकाइयों में आदेश जारी हो सकते हैं। पदोन्नति में सीसीआर और सतर्कता रिपोर्ट अहम होगी।

 

विज्ञापन
Jharkhand: SAIL prepares for major year-end promotions; employees from grades S-1 to S-10 set to benefit
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) नए साल 2027 के आगमन से पहले अपने 5,000 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का उपहार देने जा रही है। कंपनी प्रबंधन 31 दिसंबर 2026 को बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) समेत अपनी सभी इकाइयों में एक साथ पदोन्नति आदेश जारी करने की तैयारी कर रहा है। इस फैसले से कर्मचारियों के वेतनमान और पद में बढ़ोतरी होगी, जिससे कर्मियों में भारी उत्साह है। प्रबंधन ने वर्ष के अंत में पदोन्नति आदेश जारी करने के लिए सभी विभागीय स्तरों पर प्रक्रियाएं तेज कर दी हैं।

विज्ञापन

पदोन्नति के दायरे में शामिल विभिन्न ग्रेड

प्रबंधन इस पदोन्नति प्रक्रिया में अधिशासी और अनाधिशासी दोनों संवर्गों के कर्मियों को शामिल कर रहा है। अनाधिशासी संवर्ग में एस-1 से लेकर एस-10 ग्रेड तक के कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अधिशासी संवर्ग में ई-1 से ई-3 ग्रेड तक के अधिकारियों को भी इसके दायरे में रखा है। बोकारो इस्पात संयंत्र के संकार्य और गैर-संकार्य प्रभागों के अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी इस प्रक्रिया का लाभ मिलेगा। इससे विभिन्न विभागों में तैनात कर्मियों का पद बढ़ेगा।

विज्ञापन

सीसीआर और सतर्कता रिपोर्ट बनेगी मुख्य आधार

प्रबंधन पदोन्नति आदेश जारी करने से पहले सभी संबंधित कर्मचारियों के विभागीय कार्यों और कॉन्फिडेंशियल केस रिपोर्ट (सीसीआर) में मिले ग्रेड का मूल्यांकन कर रहा है। सीसीआर मूल्यांकन में जिन कर्मचारियों को 'सी' ग्रेड मिला है, प्रबंधन उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं देगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को संबंधित इकाई के सतर्कता विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) पाना अनिवार्य होगा। इस तरह सीसीआर मूल्यांकन और सतर्कता विभाग की रिपोर्ट अंतिम प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदोन्नति के साथ तबादले की भी संभावना

नया पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद प्रबंधन कुछ अधिकारियों के कार्यस्थल और जिम्मेदारियों में बदलाव कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन पदोन्नत अधिकारियों का स्थानांतरण भी कर सकता है। ऐसी स्थिति में नए पद के साथ अधिकारियों को नई इकाई या नए विभाग में जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल सेल की सभी इकाइयों में पदोन्नति से जुड़ी विभागीय प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed