फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Monsoon Session Live: विधान परिषद में सपाइयों का हंगामा, केशव मौर्य बोले- सपा पर हनुमान जी की गदा चलेगी

Mon, 03 Aug 2026 02:55 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 03 Aug 2026 02:55 PM IST
खास बातें

UP Monsoon Session Live Updates In Hindi: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक प्रस्ताव पारित किया गया। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
UP Assembly Monsoon Session 2026 live Yogi Adityanath, Opposition Set for Heated Showdown updates in hindi
सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:41 PM, 03-Aug-2026

सपा पर हनुमान जी की गदा चलेगी-केशव मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन्होंने एक पैसा चंदा नहीं दिया, वह चंदा चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि बाबरी के नाम पर कितना चंदे के रूप में लिया गया है। सपा- कांग्रेस ने हमारे मंदिरों को तोड़ने का काम किया। 1992 में ढांचा ढहाने का हमें गर्व है। आने वाले समय में सपा पर हनुमान जी की गदा चलेगी। 

वहीं, राज बहादुर सिंह चंदेल ने विधान परिषद में शिक्षक नेता कर्मचारियों और रिटायर शिक्षकों को भी निशुल्क और कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने की मांग की। इस पर नेता सदन ने कहा कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
02:33 PM, 03-Aug-2026

विधान परिषद में उठा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में मानसून सत्र के पहले दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला उठाया। नारेबाजी करते हुए सदन के फर्श पर उतरे। इसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

सपा ने कार्य स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से कहा कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के दान पात्र से चोरी का मामला 'वित्तीय अनियमितता और व्याप्त भ्रष्टाचार' है। इस पर नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विपक्ष के कार्य स्थगन के नोटिस का उत्तर देने की कोशिश की गई। इस पर सपा सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही सदन के फर्श पर आ गए। स्थिति को देखते हुए सभापति मानवेंद्र सिंह ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

नियम 105 के अंतर्गत विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव, किरण पाल कश्यप ने कहा कि दान की वस्तु की चोरी करना पाप होता है। मामले में सरकार पुलिस की कार्यवाही लचर और नाकाफी रही। सिर्फ छोटे लोगों के विरुद्ध काम चलाऊ कार्रवाई की गई है।

नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि केंद्र द्वारा गठित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के 15 सदस्यों में 12 आरएसएस से जुड़े हैं। तीन यूपी सरकार के प्रतिनिधि हैं। विपक्ष का आरोप रहा कि सरकार द्वारा सशक्त निष्पक्ष जांच नहीं होने से लोगों में चोरी की वारदात के प्रति रोष विद्यमान है। लोग आंदोलित हैं। 
विज्ञापन
02:23 PM, 03-Aug-2026

भोजनावकाश के लिए विधान परिषद स्थगित

विधान परिषद भोजनावकाश के लिए 3.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इससे पहले सदन 1.36 पर शुरू हुआ, लेकिन हंगामे के बीच केशव मौर्य ने अपना वक्तव्य जारी रखा। 1.52 पर सभापति ने सपा के कार्यस्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर प्रस्ताव को अग्रिम कार्यवाही के लिए सरकार को संदर्भित करने की घोषणा कर दी, तब जाकर विपक्षी सपा सदस्य अपनी सीटों पर वापस लौटे और हंगामा शांत हुआ।
02:00 PM, 03-Aug-2026

चढ़ावा चोरी पर विधान परिषद में हंगामा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर विधान परिषद में भारी हंगामा। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए तो समाजवादी पार्टी के सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामा और नारेबाजी के बीच सदन 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है
12:16 PM, 03-Aug-2026

राम मंदिर बनने के दौरान आस्था पर उठाए थे सवाल

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि  2017 से पहले प्रदेश की जो हालत थी, वह 2017 के बाद सीएम योगी के नेतृत्व में हुए विकास से बिल्कुल अलग है। उन्हें सदन में इस मामले पर चर्चा करनी चाहिए, उन्हें जवाब मिल जाएगा। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर बनने के दौरान लोगों की आस्था पर सवाल उठाए थे। 
 
12:15 PM, 03-Aug-2026

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं

मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे बस बकवास करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:13 PM, 03-Aug-2026

सदन में विपक्ष सिर्फ नाटक करता है

विधानसभा परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन पर श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जब भी सदन की बैठक होती है, आप उनका नाटक देखते हैं। उन्हें प्रदेश के विकास और राज्य की जनता की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। सरकार बार-बार कह रही है, अगर आपके पास सवाल हैं तो सदन में पूछें, लेकिन. आपके पास कोई सवाल नहीं है।
 
12:08 PM, 03-Aug-2026

बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सदन में चोरी, बिजली, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले पर कहा कि वहां कानून-व्यवस्था खराब है। शायद इसी वजह से उन पर हमला हुआ होगा।
 
11:45 AM, 03-Aug-2026

सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। उनको श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
11:24 AM, 03-Aug-2026

90 वर्ष की आयु में आलम बदी का निधन

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि आलम बदी का निधन 90 वर्ष की आयु में हुआ। उनका जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह निजामाबाद से पांच बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित रहे। कौमी एकता मंच के संस्थापक थे। असहाय लोगों को सहायता देना उनकी प्राथमिकता थी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed