UP Monsoon Session Live: विधान परिषद में सपाइयों का हंगामा, केशव मौर्य बोले- सपा पर हनुमान जी की गदा चलेगी
UP Monsoon Session Live Updates In Hindi: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक प्रस्ताव पारित किया गया। आगे पढ़ें विस्तार से...
लाइव अपडेट
सपा पर हनुमान जी की गदा चलेगी-केशव मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन्होंने एक पैसा चंदा नहीं दिया, वह चंदा चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि बाबरी के नाम पर कितना चंदे के रूप में लिया गया है। सपा- कांग्रेस ने हमारे मंदिरों को तोड़ने का काम किया। 1992 में ढांचा ढहाने का हमें गर्व है। आने वाले समय में सपा पर हनुमान जी की गदा चलेगी।वहीं, राज बहादुर सिंह चंदेल ने विधान परिषद में शिक्षक नेता कर्मचारियों और रिटायर शिक्षकों को भी निशुल्क और कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने की मांग की। इस पर नेता सदन ने कहा कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
विधान परिषद में उठा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला
समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में मानसून सत्र के पहले दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला उठाया। नारेबाजी करते हुए सदन के फर्श पर उतरे। इसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।सपा ने कार्य स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से कहा कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के दान पात्र से चोरी का मामला 'वित्तीय अनियमितता और व्याप्त भ्रष्टाचार' है। इस पर नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विपक्ष के कार्य स्थगन के नोटिस का उत्तर देने की कोशिश की गई। इस पर सपा सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही सदन के फर्श पर आ गए। स्थिति को देखते हुए सभापति मानवेंद्र सिंह ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
नियम 105 के अंतर्गत विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव, किरण पाल कश्यप ने कहा कि दान की वस्तु की चोरी करना पाप होता है। मामले में सरकार पुलिस की कार्यवाही लचर और नाकाफी रही। सिर्फ छोटे लोगों के विरुद्ध काम चलाऊ कार्रवाई की गई है।
नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि केंद्र द्वारा गठित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के 15 सदस्यों में 12 आरएसएस से जुड़े हैं। तीन यूपी सरकार के प्रतिनिधि हैं। विपक्ष का आरोप रहा कि सरकार द्वारा सशक्त निष्पक्ष जांच नहीं होने से लोगों में चोरी की वारदात के प्रति रोष विद्यमान है। लोग आंदोलित हैं।
भोजनावकाश के लिए विधान परिषद स्थगित
विधान परिषद भोजनावकाश के लिए 3.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।इससे पहले सदन 1.36 पर शुरू हुआ, लेकिन हंगामे के बीच केशव मौर्य ने अपना वक्तव्य जारी रखा। 1.52 पर सभापति ने सपा के कार्यस्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर प्रस्ताव को अग्रिम कार्यवाही के लिए सरकार को संदर्भित करने की घोषणा कर दी, तब जाकर विपक्षी सपा सदस्य अपनी सीटों पर वापस लौटे और हंगामा शांत हुआ।
चढ़ावा चोरी पर विधान परिषद में हंगामा
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर विधान परिषद में भारी हंगामा। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए तो समाजवादी पार्टी के सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामा और नारेबाजी के बीच सदन 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया हैराम मंदिर बनने के दौरान आस्था पर उठाए थे सवाल
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की जो हालत थी, वह 2017 के बाद सीएम योगी के नेतृत्व में हुए विकास से बिल्कुल अलग है। उन्हें सदन में इस मामले पर चर्चा करनी चाहिए, उन्हें जवाब मिल जाएगा। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर बनने के दौरान लोगों की आस्था पर सवाल उठाए थे।#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: UP Minister Sanjay Nishad said, "... The state of the region before 2017 stands in stark contrast to the development achieved under Yogi ji since 2017... If they have been chosen as the Leader of the House, let them discuss the matter in the… pic.twitter.com/Zmzq4VmjqK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 3, 2026
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं
मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे बस बकवास करते हैं।#WATCH Lucknow: UP Minister Mayankeshwar Sharan Singh says, "The opposition has no issues; they merely rant..." pic.twitter.com/gdJvvfNVCB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 3, 2026
सदन में विपक्ष सिर्फ नाटक करता है
विधानसभा परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन पर श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जब भी सदन की बैठक होती है, आप उनका नाटक देखते हैं। उन्हें प्रदेश के विकास और राज्य की जनता की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। सरकार बार-बार कह रही है, अगर आपके पास सवाल हैं तो सदन में पूछें, लेकिन. आपके पास कोई सवाल नहीं है।#WATCH Lucknow: On the opposition's demonstration in the Assembly premises, Labour Minister Anil Rajbhar says, "Whenever the House convenes, you witness their theatrics. They have no concern for the development of Uttar Pradesh and the problems of the people of the state. The… pic.twitter.com/kIMflcXjGk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 3, 2026
बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सदन में चोरी, बिजली, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले पर कहा कि वहां कानून-व्यवस्था खराब है। शायद इसी वजह से उन पर हमला हुआ होगा।#WATCH Lucknow: Mata Prasad Pandey, Leader of the Opposition in the Uttar Pradesh Legislative Assembly, says, "There will be discussion in the House on offering theft, electricity, unemployment, law and order..."
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 3, 2026
Over the attack on Independent MP Pappu Yadav, he says, "Their… https://t.co/asnqzTLRg0 pic.twitter.com/LLgcD2YAtf