फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prateek Yadav Death News Live: पार्थिव शरीर को सीएम योगी ने दी पुष्पांजलि, हाथ जोड़े खड़ी नजर आईं अपर्णा यादव

Wed, 13 May 2026 07:34 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 13 May 2026 07:34 PM IST
खास बातें

Akhilesh Singh Yadav Step Brother Prateek Yadav Death News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई, प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। उन्हें सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Prateek Yadav Death News Live Mulayam Singh Yadav Younger Son Dies at Age 38 Akhilesh Singh Yadav Aparna Yadav
पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:32 PM, 13-May-2026

समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा बोले- हाईकोर्ट जांच करे

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता रविदास मेहरोत्रा - फोटो : ANI
समाजवादी पार्टी (सपा) नेता रविदास मेहरोत्रा ने युवक प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रविदास मेहरोत्रा ने कहा, "हम प्रतीक यादव की असामयिक और अचानक मृत्यु से बेहद दुखी और आहत हैं। प्रतीक यादव को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। 



उनकी मौत प्राकृतिक नहीं थी। यह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत है। उनके शरीर पर चोट के निशान थे और शरीर के अंदर जहर मिला था। इसलिए उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। प्राकृतिक मौत में पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाता। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को 5 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया। हमने मौत के कारणों की जांच कराने की मांग की है। 

डॉक्टरों ने भी बताया कि शरीर पर चोट के निशान थे और शरीर नीला पड़ गया था, जो जहर दिए जाने का संकेत देता है। शव को अब उनके आवास पर रखा गया है, जो यह स्पष्ट करता है कि मौत सामान्य नहीं थी। हमने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से प्रतीक यादव की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
07:01 PM, 13-May-2026

प्रतीक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

प्रतीक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक और खुलासा हुआ है। उसमें बॉडी पर छह चोट के निशान मिले हैं। कुछ एक हफ्ते पहले तो कुछ एक दिन पहले के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
05:56 AM, 13-May-2026

सांसद डिंपल यादव ने दी श्रद्धांजलि

सांसद डिंपल यादव ने भाजपा नेता अपर्णा यादव के घर पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव की मौत पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद डिंपल वहां से रवाना हो गईं।
 
05:00 AM, 13-May-2026

पार्थिव शरीर को सीएम योगी ने दी पुष्पांजलि

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित की और अंतिम दर्शन किए। इस मौके पर प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव पास में हाथ जोड़े खड़ी नजर आईं।
04:53 AM, 13-May-2026

पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना जारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किए अंतिम दर्शन। - फोटो : amar ujala
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का पहुंचना जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उन्हें अंतिम प्रणाम किया।
 
04:49 AM, 13-May-2026

प्रतीक के आवास पर अखिलेश यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी किए अंतिम दर्शन

प्रतीक के आवास पर गमगीन अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
प्रतीक यादव का शव उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इस मौके पर अखिलेश यादव मौजूद रहे और गमगीन नजर आए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पार्थिव शव के अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:34 AM, 13-May-2026

पल्मोनरी एम्बोलिज़्म से पीड़ित थे, फेफड़ों में जम जाता था रक्त का थक्का

प्रतीक की पीएम रिपोर्ट। - फोटो : amar ujala
मेडिसिन विभाग की डॉ. रुचिता शर्मा का कहना है कि हमें प्रतीक यादव के निधन की खबर मिली है और इस क्षति से हमें गहरा दुख हुआ है। वे हमारे लंबे समय से मरीज थे। मैं काफी समय से उनका इलाज कर रही थी। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं थीं। कुछ ही दिन पहले, उन्हें 'पल्मोनरी एम्बोलिज़्म' होने के बाद यहां भर्ती कराया गया था। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें खून का थक्का नसों से होते हुए फेफड़ों की धमनियों में पहुंचकर वहीं अटक जाता है। फेफड़ों में रुकावट के कारण, उनके दिल के काम करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ा था। कुछ दिन पहले ही वे सांस लेने में तकलीफ और सांस से जुड़ी अन्य समस्याओं की शिकायत लेकर यहां आए थे और उसी समय उन्हें पल्मोनरी एम्बोलिज़्म का पता चला था। पल्मोनरी एम्बोलिज़्म की स्थिति अपने आप में ही बेहद गंभीर और काफ़ी जोखिम भरी होती है। वे पहले से ही खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे थे; उन्हें अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी थी और वे अपनी ब्लड प्रेशर की दवाएं नियमित रूप से लेते थे।
 
04:14 AM, 13-May-2026

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, हृदय और श्वसन तंत्र फेल होने से हुई मौत

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट। - फोटो : amar ujala
प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (हृदय और श्वसन तंत्र का अचानक फेल होना) व अत्यधिक पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के जमने) के कारण हुई।
04:05 AM, 13-May-2026

अंतिम दर्शन के लिए पहुंची सुषमा खर्कवाल

- फोटो : amar ujala
प्रतीक यादव के शव के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी पहुंचीं।
03:33 AM, 13-May-2026

कांग्रेस-भाजपा नेता सहित मंत्री अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, भाजपा सांसद साक्षी महाराज और प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचें।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed