फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Funeral Live: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए 'नेताजी', अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

Tue, 11 Oct 2022 07:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Oct 2022 07:49 PM IST
खास बातें

 Mulayam Singh Yadav Last Rites, Funeral Live: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका  निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। पढ़ें मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार से जुड़ा हर अपडेट-

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Funeral:Neta Ji Ka Antim Sanskar Saifai, Last Rites, Jivani, Political Career, Family Tree
नेता जी को अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:21 PM, 11-Oct-2022

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने भी व्यक्त किया शोक

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक प्रख्यात समाजवादी नेता बताया। उन्होंने कहा, एक प्रख्यात समाजवादी नेता के रूप में मुलायम सिंह यादव ने न सिर्फ भारत बल्कि और बाहर के कई लोगों के जीवन को स्पर्श किया।
06:19 PM, 11-Oct-2022

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौन रखा 'नेता जी' को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
06:15 PM, 11-Oct-2022

सैफई में मंच से गिरकर चोटिल हुईं साध्वी निरंजन ज्योति

भीड़ में धक्का लगने से सैफई मंच पर गिरकर सांसद फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति चोटिल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके बाएं हाथ का सीटी स्कैन कराया गया।
04:31 PM, 11-Oct-2022

नेताजी के निधन की खबर सुन प्रशंसक ने की आत्महत्या

कानपुर में नेताजी मुलायम सिंह यादव की मौत की खबर सुनकर मजदूर ने आत्महत्या कर ली। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि राजेश कुमार यादव (50) इस्पात नगर में मजदूरी करता था। काम से वापस घर आते वक्त सोमवार को उसे मुलायम सिंह यादव के निधन की बात पता चली। इस पर वह बौखला गया और यह कहते हुए कि जब मुलायम सिंह नहीं रहे तो हम जीकर क्या करेंगे। उसने पांडु नदी में छलांग लगा दी। राजेश यादव की मौत के बाद पत्नी रामरती और चार नाबालिग बेटियां ममता, ललिता, सरिता और आरूषी का हाल बेहाल है। भाई अमर बहादुर ने बताया कि बड़े भइया राजेश का नेताजी से बहुत लगाव था। उनके निधन की खबर सुनकर वह अवसाद में चले गए और आत्महत्या कर ली।
04:27 PM, 11-Oct-2022

मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि देने के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे ।सभी अपने नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए उतावले दिखाई दिए। लोगों में एक-दूसरे को धकेलकर आगे बढ़ने की होड़ मची रही। मंच पर सांसद से लेकर विधायक और यहां तक कि बड़े नेता भी लाइन में लगे। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री असीम अरुण, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, देवेंद्र सिंह भोले, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी लाइन में लगकर ही मंच श्रद्धाजंलि अर्पित की।
04:01 PM, 11-Oct-2022

राजकीय सम्मान के साथ नेताजी का अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव को मुखाग्नि दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:58 PM, 11-Oct-2022

मुलायम सिंह यादव का हुआ अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को उनकै पैतृक निवास स्थान सैफई में अंतिम संस्कार हो गया। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को हो गया था। वे कई बीमारियों से ग्रसित थे और लगभग एक महीने पहले भर्ती कराए गए थे। 
03:56 PM, 11-Oct-2022

अंतिम संस्कार में शामिल हुए कांग्रेस नेता

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य नेता यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे।
 
03:53 PM, 11-Oct-2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
 
 
03:47 PM, 11-Oct-2022

अभिषेक बच्चन और जया बच्चन ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी मां और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के साथ यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed