यूपी विधानमंडल सत्र: यूपी विधानसभा में मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामा, कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित की गई
{"_id":"64d0813a5e6df58be709f1a8","slug":"live-updates-up-vidhanmandal-session-starts-in-uttar-pradesh-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानमंडल सत्र: यूपी विधानसभा में मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामा, कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 07 Aug 2023 10:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:55 PM IST
खास बातें
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम जनहित के सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। वहीं, सदन पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई और मणिपुर हिंसा के मामले पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां देखें सभी अपडेट्स:
विज्ञापन
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सदन की कार्यवाही के दौरान।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
01:26 PM, 07-Aug-2023
यूपी विधानमंडल की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
यूपी विधानसभा में मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने निंदा प्रस्ताव की मांग की जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने ठुकरा दिया। इस पर विधानसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद करीब एक बजे सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
11:48 AM, 07-Aug-2023
मणिपुर हिंसा पर निंदा प्रस्ताव को लेकर विधानसभा अध्यक्ष बोले, आप सभी अपने क्षेत्रों की चिंता करें
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।
- फोटो : amar ujala
सपा नेताओं द्वारा मणिपुर हिंसा पर निंदा प्रस्ताव की मांग को लेकर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों की चिंता करें और वहां से संबंधित सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि किसी अन्य राज्य में हो रही हिंसा की चर्चा यहां नहीं हो सकती है। सभी सदस्यों से अनुरोध है कि अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न उठाइए।
विज्ञापन
11:35 AM, 07-Aug-2023
अखिलेश यादव की मांग, मणिपुर हिंसा की घटना पर निंदा प्रस्ताव पास करो
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
यूपी विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने मणिपुर में हो रही हिंसा पर निंदा प्रस्ताव पास करने की मांग की। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश के एक राज्य में हिंसा हो रही है क्या हम उसकी निंदा भी नहीं कर सकते। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम दूसरे राज्यों की चर्चा नहीं कर सकते। जिस पर अखिलेश ने कहा कि क्या इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बयान नहीं जारी कर सकते। उन्हें इस पर बोलना चाहिए और मणिपुर में हो रही हिंसा पर निंदा करनी चाहिए।
11:23 AM, 07-Aug-2023
महंगाई के बढ़ते दामों के खिलाफ टमाटर की माला पहनकर सदन पहुंचे सपा एमएलसी
यूपी विधानमंडल सत्र के लिए पहुंचे सपा नेता।
- फोटो : amar ujala
11:20 AM, 07-Aug-2023
यूपी विधानसभा अध्यक्ष बोले, हम दूसरे राज्यों की चर्चा नहीं कर सकते
सपा नेताओं ने विधानभवन में मणिपुर में हो रही हिंसा पर चर्चा करने की मांग की और जमकर नारेबाजी करते रहे। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि हम दूसरे राज्यों की चर्चा सदन में नहीं कर सकते हैं। अभी आप कह रहे हैं कि मणिपुर की चर्चा करो। कल कोई कहेगा कि बंगाल में हुई हिंसा की चर्चा करो या केरल की चर्चा करो...। इससे गलत परंपरा की शुरुआत होगी। इसके बाद उन्होंने सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्घांजलि देने की कार्यवाही शुरू की। इस पर सभी सदस्य शांत हो गए और अपने-अपने स्थानों पर बैठ गए। हालांकि, हंगामे के कारण विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।11:05 AM, 07-Aug-2023
विधानसभा अध्यक्ष बोले, हम आपको हंगामा फैलाने की अनुमति नहीं दे सकते
यूपी विधानभवन परिसर में प्रदर्शन करते सपा नेता।
- फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। सपा नेता महंगाई और मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में नारेबाजी कर रहे थे जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप लोग सदन की कार्यवाही चलने दें। शोर मत मचाइए। हालांकि, नारेबाजी जारी रही। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि हम आपको अव्यवस्था फैलाने की अनुमति नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 AM, 07-Aug-2023
यूपी विधानमंडल सत्र: यूपी विधानसभा में मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामा, कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित की गई
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जिसके लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं का सदन पहुंचना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सदन में जनहित के सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं और सभी सदस्यों से उम्मीद करते हैं कि वह सदन की कार्यवाही को चलाने में सहयोग देंगे।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बीते छह वर्षों में राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। हम विधानसभा अध्यक्ष और विपक्षी दलों से अपील करते हैं कि बाढ़ और सूखे पर चर्चा करें।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "In the all-party meeting yesterday, we invited the opposition for a healthy discussion. We are ready to answer. In the last six years, the state has touched new heights of development under the leadership of PM Modi...We will… pic.twitter.com/SC0A8xev7D
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 7, 2023