{"_id":"6aff59adbc73c0b20907b348","slug":"panchkosi-parikrama-begins-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-163402-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पंचकोसी परिक्रमा शुरू, रातभर गूंजी रामधुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पंचकोसी परिक्रमा शुरू, रातभर गूंजी रामधुन
Fri, 20 Nov 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
परिक्रमा के लिए पहुंचे श्रद्धालु सड़क किनारे ही आराम करते मिले।
अयोध्या। रामनगरी की गलियां एक बार फिर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठीं। चौदह कोसी परिक्रमा की थकान भी श्रद्धालुओं की आस्था के आगे मंद पड़ गई। सरयू तट से लेकर मंदिरों और घाटों तक भक्ति की अविरल धारा बह निकली। पंचकोसी परिक्रमा का मुहूर्त बृहस्पतिवार रात 2:30 बजे था, लेकिन इससे पहले ही परिक्रमा पथ श्रद्धालुओं से पट गया। बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहर से आए श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा के लिए निकल पड़े।
हाथों में माला, मुख पर रामनाम और हृदय में अटूट श्रद्धा लिए भक्त परिक्रमा पथ पर आगे बढ़े जा रहे थे। कार्तिक मास की इस पुण्य बेला में रामनगरी का आध्यात्मिक वैभव देखते ही बन रहा है। कई श्रद्धालुओं ने चौदह कोसी परिक्रमा के बाद अयोध्या में ही रुकने का निर्णय लिया, ताकि वे पंचकोसी परिक्रमा का पुण्य भी अर्जित कर सकें। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने 16 स्थानों पर बैरियर और 14 पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं।
मेला क्षेत्र में लागू है यातायात डायवर्जन
पंचकोसी परिक्रमा और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 19 नवंबर की शाम छह बजे से यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के संयुक्त निर्देश पर यह व्यवस्था परिक्रमा और भीड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। लकड़मंडी चौराहा, दुर्गागंज माझा, साकेत पेट्रोल पंप, हनुमानगुफा चौराहा, गांधी आश्रम, बालू घाट, आसिफ बाग, बूथ नंबर चार, विद्याकुंड तिराहा, महोबरा फ्लाईओवर, टेढ़ी बाजार, उदया चौराहा, गैस गोदाम तिराहा, कटरा तिराहा और राजघाट बंधा तिराहा सहित प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
गोंडा और बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भेजा जा रहा है। इसी तरह लखनऊ और बाराबंकी से गोंडा-बस्ती जाने वाले वाहनों को भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना होगा। पार्किंग के लिए फटिकशिला आश्रम के पास, साकेत पुल के पास, बैकुंठ धाम के बगल, महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय परिसर, बालू घाट मल्टीलेवल पार्किंग और साथी तिराहा फ्लाईओवर के नीचे समेत 14 स्थान निर्धारित किए गए हैं।
मंदिरों और पवित्र घाटों से होकर गुजरता है परिक्रमा पथ
पंचकोसी परिक्रमा का कोई एक अनिवार्य प्रारंभिक बिंदु निर्धारित नहीं है। श्रद्धालु जहां से परिक्रमा शुरू करते हैं, वहीं आकर इसका समापन करते हैं। आमतौर पर श्रद्धालु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर से परिक्रमा आरंभ करते हैं। इसके बाद हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल, नागेश्वरनाथ मंदिर, राम की पैड़ी, स्वर्गद्वार घाट, राजघाट, नाका हनुमानगढ़ी और गुप्तारघाट सहित कई धार्मिक स्थलों से होकर गुजरते हैं। अंत में प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर परिक्रमा पूरी करते हैं।