फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2025 : लखनऊ में 109 जगहों पर रावण दहन, सुल्तानपुर, गोंडा में लगे जय श्रीराम के जयकारे

Thu, 02 Oct 2025 11:20 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 02 Oct 2025 11:20 PM IST
खास बातें

Dussehra 2025 : पूरे देश में आज विजयादशमी मनाया जा रहा है। लखनऊ में 109 जगहों पर रावण दहन हुआ। ऐशबाग रामलीला मैदान में 65 फीट रावण बनाया गया था। वहीं, अंबेडकरनगर में 40 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ। सीतापुर में 25 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। जबकि गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, बाराबंकी में 20 से 23 फीट तक रावण का दहन हुआ।


विज्ञापन
Happy Dussehra 2025 Wishes and Images know Dussehra Quotes SMS and wallpaper
लखनऊ के ऐशबाग में रावण का हुआ दहन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लाइव अपडेट

11:19 PM, 02-Oct-2025

असत्य पर सत्य की जीत हुई

लखनऊ में 109 जगहों पर रावण का दहन किया गया। इस दौरान कई जगह पर जय श्रीराम के नारे लगे। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दहशरा पर्व की बधाई दी। इस दौरान पुलिस ड्रोन कैमरों से निगरानी करती रही। लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की।

 

10:46 PM, 02-Oct-2025

बाराबंकी में जले 64 रावण

दशहरा देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनकर मनाया जाता है, लेकिन बाराबंकी जिले की सतरिख नगरी का दशहरा अपने आप में मिसाल है। मान्यता है कि सतरिख स्थित गुरुकुल में भगवान श्रीराम ने अपने भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के साथ शिक्षा प्राप्त की थी। यही कारण है कि यहां दशहरे का उत्सव धार्मिक आस्था और सामाजिक मेल-जोल का अद्भुत संगम पेश करता है।

गुरुवार को जिलेभर में करीब 88 स्थानों पर मेले हुए। जिसमें 64 स्थानों पर रावण के पुतले तैयार किए गए थे। जिनका दहन भगवान राम की प्रतीकात्मक विजय के रूप में किया गया। शहर की रामलीला और रावण दहन को देखने के लिए हर वर्ग और हर धर्म के लोग जुटे।

विज्ञापन
10:02 PM, 02-Oct-2025

रायबरेली में दशहरे पर रावण दहन, लगे जयकारे

रायबरेली सुरजूपुर में रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने राम लक्ष्मण को टीका लगा कर उनका स्वागत किया।

09:24 PM, 02-Oct-2025

जानकीपुरम में रावण का दहन किया गया

लखनऊ के जानकीपुरम में रावण दहन किया गया। रावण घमंड चूर-चूर हो गया। इसके बाद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

09:03 PM, 02-Oct-2025

लखनऊ के अलीगंज में रावण दहन किया गया

लखनऊ के अलीगंज सेक्टर क्यू स्थित महाराणा प्रताप पार्क में रावण दहन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

08:57 PM, 02-Oct-2025
बाराबंकी में रामलीला का मंचन होता हुआ। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बाराबंकी में पारंपरिक रामलीला बाद रावण दहन 

बाराबंकी के रामलीला मैदान पर पहले भगवान राम ने रावण वध किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
08:12 PM, 02-Oct-2025
बहराइच में रावण दहन हुआ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

बहराइच में रावण का वध होते ही जय श्री राम के जयकारों से गूंजा मैदान

बहराइच में असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। झिगहा घाट स्थित रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अग्नि बाणचलाते ही 45 फीट का रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा। रंग बिरंगी आतिशबाजियों ने लोगों का मन मोहा।

रामलीला मैदान में राम और लक्ष्मण पहुंचे। इससे पूर्व लंकापति रावण ने राम से युद्ध में विजय प्राप्ति के लिए शिव की आराधना कर विजयका आशीष मांगा। इसके बाद राम और रावण का युद्ध शुरू हुआ। इसी के साथ रावण का अंत हो गया।

08:05 PM, 02-Oct-2025
ऐशबाग में रामलीला का मंचन हो रहा है - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

ऐशबाग मैदान में रामलीला में मेघनाद और लक्ष्मण में युद्ध

ऐशबाग मैदान में रामलीला में मेघनाद और लक्ष्मण में युद्ध चल रहा है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी है।

07:51 PM, 02-Oct-2025
सुल्तानपुर में रावण दहन किया गया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सुल्तानपुर में 30 फीट ऊंचे रावण का दहन, निकली राम शोभा यात्रा

सुल्तानपुर में विजयादशमी के अवसर पर राम शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान राम और रावण के बीच प्रतीकात्मक युद्ध हुआ। यात्रा गभड़िया स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी हुई और हजारों की भीड़ ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए।

07:21 PM, 02-Oct-2025

अंबेडकरनगर में 40 फीट ऊंचे रावण का दहन

विजयादशमी के अवसर पर किछौछा में 40 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और जयकारों के साथ रावण दहन का आनंद लिया। आतिशबाज़ी और पटाखों की गूंज से पूरा क्षेत्र उत्सवमय माहौल में डूब गया। शहर समेत कई अन्य स्थानों पर भी रावण दहन की तैयारी की जा रही है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed