PM Modi in Kanpur: राष्ट्रपति के गांव में बोले पीएम मोदी- देश के लोकतंत्र की ताकत गांव, परौंख वालों से मिलकर अच्छा लगा
{"_id":"629998d08f77bb55f651a5c3","slug":"ground-breaking-ceremony-3-0-in-lucknow-uttar-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Kanpur: राष्ट्रपति के गांव में बोले पीएम मोदी- देश के लोकतंत्र की ताकत गांव, परौंख वालों से मिलकर अच्छा लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 03 Jun 2022 06:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jun 2022 06:28 PM IST
खास बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औद्योगिक परियानाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार 224 करोड़ रुपये की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने पर प्रदेश में पांच लाख रोजगार के नए अवसर सृजित होने का दावा किया गया है। इन्वेस्टर्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपी बदल रहा है। यहां पर हो रहा निवेश यहां की युवा शक्ति को दिखाता है। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परौंख पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। देखें सभी लाइव अपडेट्स:
विज्ञापन
पीएम मोदी का संबोधन
- फोटो : ट्विटर
लाइव अपडेट
06:27 PM, 03-Jun-2022
आरसीएस-उड़ान योजना से मिलेगा अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
प्रधानमंत्री के विजन आरसीएस-उड़ान योजना की सुगमता के लिए इंडियन एयरफोर्स ने रक्षा मंत्रालय के द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एएआई को विभिन्न स्थानों पर कार्य अनुमति और जमीन सौंपने की बात कही है। इन स्थानों में बागडोगरा, दरभंगा, आदमपुर, उतरलाई, सरसावा, कानपुर और गोरखपुर शामिल हैं। एएआई अब आरसीएस उड़ान योजना के तहत नागरिक उड़ानों को संचालित करने के लिए मौजूदा इंडियन एयरफोर्स के हवाई क्षेत्रों का उपयोग करेगा। सिविल टर्मिनलों के विकास और आरसीएस उड़ानें शुरू करने के लिए आवश्यक हवाई क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लगभग 40 एकड़ भूमि सौंपी जा रही है। इन स्थानों पर एयर कनेक्टिविटी प्रदान करने से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रों का विकास भी होगा। आईएएफ श्रीनगर, तंजावुर, चंडीगढ़, लेह, पुणे और आगरा में नागरिक हवाई अड्डों के विस्तार के लिए भूमि सौंपने की प्रक्रिया में है।

05:16 PM, 03-Jun-2022
परौंख के लोग पीएम मोदी के कायल: रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने पैतृक गांव परौंख में आयोजित विशेष जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे निमंत्रण पर प्रधानमंत्री जी मेरे पैतृक गांव पधारे, मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री जी इस छोटे से गांव में जनता से मिलने आए हैं, ये आपकी उदारता है। आपके आने से न केवल हम बल्कि पूरा जिला अनुग्रहित हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे गांव के लोग पीएम के कायल हो गए, मैं जो भी हूं अपनी मातृभूमि की वजह से हूं। गांव में पहली बार कोई नेता आए थे, तो वे राम मनोहर लोहिया थे। लेकिन अब पीएम मोदी के आगमन से हम दुर्लभ घटना के साक्षी हुए हैं।

04:27 PM, 03-Jun-2022
देश में एक मजबूत विपक्ष हो: पीएम
आज जब हम लोकतंत्र की इस ताकत की चर्चा कर रहे हैं, तो हमें इसके सामने खड़ी परिवारवाद जैसी चुनौतियों से भी सावधान रहने की जरूरत है। मेरी किसी राजनीतिक दल से या किसी व्यक्ति से कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है। मैं तो चाहता हूं कि देश में एक मजबूत विपक्ष हो, लोकतंत्र को समर्पित राजनीतिक पार्टियां हों। ये परिवारवाद ही है, जो राजनीति ही नहीं,बल्कि हर क्षेत्र में प्रतिभाओं का गला घोंटता है, उन्हें आगे बढ़ने से रोकता है। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि जो लोग परिवारवाद की मेरी व्याख्या में सही बैठते हैं, वो लोग मुझसे भड़के हुए हैं। देश के कोने-कोने में ये परिवारवादी मेरे खिलाफ एक जुट हो रहे हैं। वो इस बात से भी नाराज हैं कि क्यों देश का युवा परिवारवाद के खिलाफ मोदी की बातों को इतना गंभीरता से ले रहा है। मैं इन लोगों को कहना चाहता हूं कि मेरी इस बात का गलत अर्थ ना निकालें।

04:23 PM, 03-Jun-2022
गांवों का सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी भारत की आज़ादी को भारत के गाँव से जोड़कर देखते थे। भारत का गांव यानी, जहां आध्यात्म भी हो, आदर्श भी हों। भारत का गांव यानी, जहां परंपराएं भी हों, और प्रगतिशीलता भी हो। भारत का गाँव यानी, जहां संस्कार भी हो, सहकार भी हो। जहां ममता भी हो, समता भी हो। उन्होंने कहा कि हमारे गांवों के पास सबसे ज्यादा सामर्थ्य है, सबसे ज्यादा श्रम शक्ति है, और सबसे ज्यादा समर्पण भी है। इसलिए भारत के गांवों का सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। भारत में गांव में पैदा हुआ गरीब से गरीब व्यक्ति भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या मुख्यमंत्री के पद पहुंच सकता है।

01:12 PM, 03-Jun-2022
'डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती का बहुत लाभ आप लोगों को मिलने वाला है'
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नई इकोनॉमी की डिमांड को पूरा करने के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती का बहुत लाभ आप लोगों को मिलने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको यूपी के विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को निरंतर रिफॉर्म का विश्वास दिलाते हैं। आप पूरे उत्साह से यूपी की विकास यात्रा में शामिल हों यह आपके बेहद लाभकारी होगा।01:09 PM, 03-Jun-2022
हाल ही में भारत ने 100 यूनिकॉर्न का रिकॉर्ड भी बनाया है: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में देश में 100 से भी कम ग्राम पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी थीं। आज ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी ग्राम पंचायतों की संख्या भी पौने दो लाख को पार कर गई है। 2014 से पहले हमारे यहां कुछ 100 स्टार्ट-अप्स ही थे। लेकिन आज देश में रजिस्टर्ड स्टार्ट-अप्स की संख्या भी 70 हजार के आसपास पहुंच रही है। अभी हाल ही में भारत ने 100 यूनिकॉर्न का रिकॉर्ड भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:06 PM, 03-Jun-2022
2014 में एक GB डेटा करीब-करीब 200 रुपए का पड़ता था: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि तेज विकास के लिए, हमारी डबल इंजन की सरकार Infrastructure, Investment और Manufacturing तीनों पर एक साथ काम कर रही है। इस साल के बजट में साढ़े 7 लाख करोड़ रुपए के अभूतपूर्व capital expenditure का allocation इसी दिशा में उठाया गया कदम है। 2014 में हमारे देश में सिर्फ साढ़े 6 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स थे। आज इनकी संख्या 78 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। 2014 में एक GB डेटा करीब-करीब 200 रुपए का पड़ता था। आज इसकी कीमत घटकर 11-12 रुपए रह गई है। भारत दुनिया के उन देशों में है जहां इतना सस्ता डेटा है।01:01 PM, 03-Jun-2022
यूपी में गंगा 1100 किमी से ज्यादा लंबी है: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बजट में हमने गंगा के दोनों किनारों पर 5-5 किमी के दायरे में केमिकल फ्री प्राकृतिक खेती का कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है यूपी में गंगा 1100 किमी से ज्यादा लंबी है और यहां के 25-30 जिलों से होकर गुजरती है, प्राकृतिक खेती की बड़ी संभावना यहां बनने जा रही है। तेज विकास के लिए, हमारी डबल इंजन की सरकार Infrastructure, Investment और Manufacturing तीनों पर एक साथ काम कर रही है। इस साल के बजट में साढ़े 7 लाख करोड़ रुपए के अभूतपूर्व capital expenditure का allocation इसी दिशा में उठाया गया कदम है।12:56 PM, 03-Jun-2022
यूपी ही 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मूमेंटम देगा: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने Reforms से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मजबूती देने का काम किया है। One Nation-One Tax GST हो, One Nation-One Grid हो, One Nation-One Mobility Card हो, One Nation-One Ration Card हो, ये प्रयास, हमारी ठोस और स्पष्ट नीतियों का प्रतिबिंब हैं। उत्तर प्रदेश में भारत की पांचवें-छठवें हिस्से की आबादी रहती है यानि यूपी के एक व्यक्ति की बेहतरी, भारत के हर छठे व्यक्ति की बेहतरी होगी। मेरा विश्वास है कि यूपी ही है जो 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मूमेंटम देगा।12:52 PM, 03-Jun-2022