फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya : अयोध्या में बृहस्पति कुंड का लोकार्पण और संतों की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सीएम-वित्तमंत्री रहे मौजूद

Wed, 08 Oct 2025 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Oct 2025 05:30 PM IST
खास बातें

Brihaspati Kund Nishadraj Square Inauguration Live Updates News in Hindi (Hindi Text): रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। आज यहां केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेढ़ी बाजार चौराहे स्थित बृहस्पति कुंड का भव्य लोकार्पण किया साथ ही दोनों नेताओं ने दक्षिण भारतीय संतों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। देखें सभी अपडेट्स: 

विज्ञापन
Brihaspati Kund Inauguration Live CM Yogi FM Nirmila Sitharaman Inaugurate Nishadraj Square Today in Ayodhya
दक्षिण भारत के तीन संतों की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:31 PM, 08-Oct-2025

इन संतों की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण

इन संतों की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण। - फोटो : amar ujala
लोकार्पण व अनावरण कार्यक्रम के बाद दक्षिण भारत से आये कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीएम योगी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जिन प्रतिमाओं का अनावरण किया उनमें संत श्री पुरंदर दास, श्री त्यागराज और श्री अरुणाचल कवि की प्रतिमा है।
04:24 PM, 08-Oct-2025

दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाओं का किया अनावरण

रामनगरी अयोध्या आज फिर एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नगर में बने बृहस्पति कुंड का लोकार्पण करने के साथ ही परिसर में बनी दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाओं का अनावरण कर दिया।

बृहस्पति कुंड पर दक्षिण भारत के तीन प्रख्यात संतों की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। जिनका अनावरण केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया है। बृहस्पति कुंड रामनगरी के 108 पौराणिक स्थलों में से एक है इस कुंड की महत्ता विभिन्न शास्त्रों में बताई गई है।
विज्ञापन
04:14 PM, 08-Oct-2025

विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

राम मंदिर परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें अयोध्या की परंपरा, भक्ति और दक्षिण भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। 
03:54 PM, 08-Oct-2025
केंद्रीय वित्तमंत्री का स्वागत करते यूपी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अयोध्या पहुंच गई हैं। इस मौके पर यूपी सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
03:49 PM, 08-Oct-2025

टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम बदलकर निषादराज चौराहा

इसके साथ ही टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम बदलकर निषादराज चौराहा कर दिया गया है। यहां निषादराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इसका अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। 
03:47 PM, 08-Oct-2025
बृहस्पति कुंड अब दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की आस्था का नया केंद्र बनने जा रहा है। यहां दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ये प्रतिमाएं दक्षिण भारत की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित हैं। उत्तर-दक्षिण भारत के सांस्कृतिक सेतु का प्रतीक मानी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:37 PM, 08-Oct-2025

Ayodhya News Live : अयोध्या में बृहस्पति कुंड का लोकार्पण और संतों की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सीएम-वित्तमंत्री रहे मौजूद

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी। आज यहां केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टेढ़ी बाजार चौराहे स्थित बृहस्पति कुंड का भव्य लोकार्पण करेंगी। इस दौरान दोनों नेता दक्षिण भारतीय संतों की प्रतिमाओं का भी अनावरण करेंगे।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed