Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ravi-shankar-prasad-questions-sonia-gandhi-memoir-1984-riots-godhra-shah-bano

बिहार: सोनिया गांधी के संस्मरण पर रविशंकर प्रसाद के सवाल, बाबरी विध्वंस से लेकर शाहबानो तक का किया जिक्र

Wed, 11 Nov 2026 09:21 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Nov 2026 09:21 PM IST
सार

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी के हालिया संस्मरण में बाबरी मस्जिद विध्वंस देखकर भावुक होने के दावे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों, गोधरा कांड और शाहबानो मामले का जिक्र करते हुए पूछा कि इन घटनाओं पर सोनिया गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी।

विज्ञापन
ravi-shankar-prasad-questions-sonia-gandhi-memoir-1984-riots-godhra-shah-bano
रविशंकर प्रसाद। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाल ही में जारी संस्मरण में किए गए उस दावे पर सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना को टेलीविजन पर देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। प्रसाद ने इस दावे को लेकर सोनिया गांधी की 'ईमानदारी' पर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर भी गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। ये दंगे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के थे। इसके बाद राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद संभाला था।

विज्ञापन

पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रसाद ने कहा, "हर व्यक्ति को अपने जीवन पर किताब लिखने का अधिकार है। लेकिन ऐसी किताब में थोड़ी ईमानदारी भी होनी चाहिए। ऐसा लगता है कि इसमें इसकी कमी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया, "जब दिल्ली में हजारों सिखों का नरसंहार हुआ, तब सोनिया गांधी की आंखों में आंसू क्यों नहीं आए? मुझे हिंसा के कई पीड़ितों की ओर से अदालत में वकील के रूप में पेश होने का अवसर मिला था। इन पीड़ितों को उनके पति राजीव गांधी के उस बयान से ठेस पहुंची थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।"

गोधरा कांड को लेकर भी उठाए सवाल
गुजरात में 2002 के दंगों से निपटने के तरीके को लेकर सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना किए जाने का जिक्र करते हुए प्रसाद ने गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

गौरतलब है कि गोधरा में भीड़ ने अहमदाबाद जा रही ट्रेन के डिब्बों में आग लगा दी थी। इस घटना में करीब 60 लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में सभी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में शामिल होने वाले कारसेवक थे। इस घटना के बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे।



ये भी पढ़ें- बिहार: दो महीने से लापता कुंदन का नहीं मिला सुराग, दोस्त पर हत्या कर शव गंगा में बहाने का शक

शाहबानो मामले पर भी साधा निशाना
भाजपा नेता ने सोनिया गांधी पर शाहबानो मामले में भी अपने पति की आलोचना नहीं करने का आरोप लगाया। उनकी पार्टी अक्सर कांग्रेस पर 'मुस्लिम तुष्टीकरण' का आरोप लगाती रही है। अपनी किताब में सोनिया गांधी ने दावा किया है कि जब उनके पति राजीव गांधी की सरकार ने संसद में कानून लाकर सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें पति द्वारा दूसरी शादी करने के बाद घर से निकाली गई एक मुस्लिम महिला को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया गया था, तब उन्होंने राजीव गांधी से इस फैसले पर सवाल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed