Amar Ujala Medhavi Award Live: डिप्टी सीएम बोले- नौ साल में बदला यूपी, प्रदेश में अब पढ़ने-पढ़ाने का माहौल
{"_id":"6a1d295346f3e366d00a594c","slug":"amarujala-meritorious-award-ceremony-today-live-deputy-cm-to-honour-students-updates-in-hindi-2026-06-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Medhavi Award Live: डिप्टी सीएम बोले- नौ साल में बदला यूपी, प्रदेश में अब पढ़ने-पढ़ाने का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 01 Jun 2026 03:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 01 Jun 2026 03:41 PM IST
खास बातें
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने मेधावियों को ई स्कूटी की चाबी और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। देखें, सभी अपडेट:
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:08 PM, 01-Jun-2026
डिप्टी सीएम बोले, जीवन में कोई लक्ष्य असंभव नहीं
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बीते नौ वर्षों में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में आए सुधारों पर बात की और कहा कि जिस तरह प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। ठीक उसी तरह एक दिन प्रदेश देश भर में शिक्षा के क्षेत्र में भी पहले स्थान पर होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता है। आप सभी को खूब पढ़ना चाहिए। प्रदेश में पढ़ने-पढ़ाने का माहौल है। आप सबको इस माहौल का लाभ लेना चाहिए। अब परीक्षाएं नकल विहीन होती हैं। हमारे बच्चों के पास अपना भविष्य बनाने का सुनहरा मौका है। सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए जिससे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश को 2047 तक जो विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। उसे पूरा किया जा सके।
उन्होंने मेधावियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि
मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है....
पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।
इसके पहले बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी और अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मेधावियों को संबोधित किया। अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा ने मेधावियों के सवालों के जवाब दिए और उनका मार्गदर्शन किया।
उन्होंने मेधावियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि
मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है....
पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है।
इसके पहले बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी और अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मेधावियों को संबोधित किया। अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा ने मेधावियों के सवालों के जवाब दिए और उनका मार्गदर्शन किया।
04:34 PM, 01-Jun-2026
'आज यूपी में पढ़ने का माहौल है'
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब प्रदेश में पढ़ने और पढ़ाने का माहौल है। यदि पढ़ने में रुचि रखेंगे तो प्रदेश के साथ देश की सरकार आपकी मदद करेगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री यह बात सुनिश्चत करेंगे कि जो बच्चा जिस क्षेत्र में अच्छा करने का प्रयास करेगा उसी में उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। छात्रों को इस माहौल को लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
04:32 PM, 01-Jun-2026
शिक्षा में भी पहले स्थान पर होगा उत्तर प्रदेश
डिप्टी सीएम ने कहा कि आज मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश शिक्षा में भी पहले स्थान पर होगा।जब नकल अध्यादेश आया तो बच्चों ने पढ़ना शुरू किया। यह कल्याण सिंह के समय शुरू हुआ था। उनके पौत्र संदीप सिंह आज मंच पर विराजमान हैं। हमने यह वादा किया था कि जो बच्चे मेधावी हैं उनके घर तक सड़क बनाई जाएगी। हम इसको देखेंगे कि यह काम कैसे किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यदि अभिभावक और गुरुजन अपनी सही जिम्मेदारी का निर्वाहन करें तो बच्चे को सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता।
04:26 PM, 01-Jun-2026
'प्रदेश और पूरे देश की सरकार आपके साथ है'
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अमर उजाला की सराहना की और मेधावियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव नहीं है। मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सभी पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ो प्रदेश और पूरे देश की सरकार आपके साथ है।
04:15 PM, 01-Jun-2026
'महिला शिक्षक अपने पहनावे का ध्यान रखें, कई बार छात्र और उनमें अंतर समझ नहीं आता'
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने महिला शिक्षकों को लेकर कहा कि बच्चों से सम्मान पाने के लिए शिक्षक अपनी वेशभूषा और पोशाक पर भी ध्यान दें। अब कई बार तो पता ही नहीं चल पाता है कि कौन बच्चे हैं और कौन शिक्षक। कहा कि शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। अभिभावक शिक्षकों को अपना बच्चा सौंपते हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बड़ी हो जाती है।
04:12 PM, 01-Jun-2026
'बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया। यही कारण है कि आज हर क्षेत्र में बालिकाएं आगे बढ़ रही हैं। इसके लिए हर तरह से सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ मित्रता का व्यवहार करने की अपील की है। कहा कि ऐसा होने से बच्चे खुलकर अपने माता-पिता से अपनी बात कह सकेंगे।
उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ मित्रता का व्यवहार करने की अपील की है। कहा कि ऐसा होने से बच्चे खुलकर अपने माता-पिता से अपनी बात कह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:02 PM, 01-Jun-2026
'जीवन में चुनौतियां बहुत हैं इसलिए अनुशासित रहें'
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सभी विद्यार्थियों को सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बड़ा अवसर है। जब हम बच्चों की सफलता की खुशी मना रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में खूब परिश्रम करें और समय का हमेशा ध्यान रखें। जीवन में चुनौतियां बहुत हैं इसलिए अनुशासित रहें।
04:00 PM, 01-Jun-2026
'बच्चों का भविष्य हमारी प्राथमिकता'
उन्होंने कहा कि हम सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राइवेट स्कूलों की तरह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जहां पर बच्चों के खेलने-कूदने की भी व्यवस्था होगी। बच्चों का भविष्य हमारी प्राथमिकता है।03:48 PM, 01-Jun-2026
बेसिक शिक्षा मंत्री ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी
कार्यक्रम को संबोधित करते बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह।
- फोटो : amar ujala
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में बड़ा योगदान करने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम अपने विद्यार्थियों को वो सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं जो जरूरी हैं। शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। यही कारण है कि बच्चों का ड्रॉप आउट रेट कम हुआ है। यह शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलावों का ही परिणाम है।
03:39 PM, 01-Jun-2026
मेधावियों को दी गई ई स्कूटी की चाबी, खिले छात्रों के चेहरे
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने मेधावियों को ई स्कूटी की चाबी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन