Amarujala Krishika 2024: प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान, विशेषज्ञ बोले- उर्वरा शक्ति बढ़ाने पर जोर दें किसान
{"_id":"67566970a71e1e974e07bf68","slug":"amarujala-krishika-live-updates-cm-yogi-adityanath-attends-event-at-indira-gandhi-pratishthan-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarujala Krishika 2024: प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान, विशेषज्ञ बोले- उर्वरा शक्ति बढ़ाने पर जोर दें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 10 Dec 2024 06:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Dec 2024 06:49 AM IST
खास बातें
Amarujala Krishika 2024 Live, CM Yogi News in Hindi: अमर उजाला कृषिका का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:43 PM, 09-Dec-2024
किसानों को सब्सिडी के रूप में की जा रही आर्थिक मदद
डॉ राजीव वर्मा ने बताया कि उद्यान विभाग किसानों के लिए किस तरह सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि हर्बल गार्डेन तैयार करने या क्षेत्र विस्तार करने के लिए या अन्य जानकारी देकर किसानों की मदद की जा रही है। किसानों को कहीं ट्रेनिंग लेने के लिए जाना है, या गोष्ठियों में जाना है तो किसानों सब्सिडी के रूप में आर्थिक मदद भी करते हैं।03:41 PM, 09-Dec-2024
विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह एक छोटे से प्लॉट या घर की छतों पर बॉटिकल गार्डेन तैयार करके उससे लाभ लिया सकता हैं। इसमें शतावर, लेमनट्री, एलोवेरा या अन्य औषधीय पौधे लगाकर घरों में लोग लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
03:37 PM, 09-Dec-2024
सी-मैप से अर्जित कर सकते हैं आय
चर्चा के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि किसान तकनीक की प्रयोग करके किस तरह लाभ कमा सकते हैं। सी-मैप तकनीक का उपयोग करके किस तरह लोग आय अर्जित कर सकते हैं।01:16 PM, 09-Dec-2024
कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों को किया संबोधित
किसानों को संबोधित करते कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख
- फोटो : अमर उजाला
01:04 PM, 09-Dec-2024
कृषि राज्यमंत्री ने इन किसानों को किया सम्मानित
कृषि राज्यमंत्री ने किसानों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
- आलोक कुमार, रायबरेली- आलू उत्पादन का रिकार्ड बनाया है।
- राजकुमार, मलिहाबाद- लखनऊ- कद्दू, परवल, लौकी का रिकॉर्ड उत्पादन, मचान विधि से सर्वाधिक उत्पादन हासिल किया।
- दिनेश कुमार, सरसौंदी देवी, बाराबंकी - बिना कीटनाशक के जैविक खेती, ब्रौकली की उन्नत खेती से सर्वाधिक उत्पादन।
- कमला त्रिपाठी महोबा, गौ आधारित प्राकृतिक खेती।
- मालती देवी गोरखपुर, गवरजीत आम लीची की खेती।
- वीरसिंह राजपूत झांसी, प्राकृतिक खेती को बढावा।
- कैप्टन देशवाल बुलन्दशहर, गाजर उत्पादन, प्रसंस्करण एवं निर्यात।
- कमलेश मिश्रा देवरिया, पाली हाउस से सब्जी की खेती ।
- प्रमोद वर्मा, बाराबंकी स्ट्राबेरी टमाटर, शिमला मिर्च
- सुरेश कुमार लखनऊ, कृषि विविधीकरण।
- वीरेंद्र कुमार, रायबरेली, सीमैप - सतावर और तुलसी की खेती
- श्री हरख चंद्र वर्मा, सीतापुर- सीमैप के साथ खस का सर्वाधिक उत्पादन
- दिनेश चंद्र वर्मा, बाराबंकी सीमैप मेंथा
- पद्म श्री भारत भूषण त्यागी बुलन्दशहर, जैविक खेती।
- उदय प्रताप सिंह- बीकेटी लखनऊ- जरबेरा फूल-
- दयाशंकर सिंह लखनऊ दशहरी आम (इंग्लैंड व अमेरिका निर्यात)
- आुशतोष कुमार, ,लखनऊ गोसाईंगंज: मधुमक्खी पालन।
- लल्लू सिंह, लखनऊ गोसाईंगंज: डेयरी उत्पादन।
- सुरेश कुमार, लखनऊ सरोजनीनगर: अमरूद की खेती।
- दुर्गेश कुमार यादव, लखनऊ सरोजनीनगर: सब्जियों की खेती।
12:49 PM, 09-Dec-2024
डॉक्यूमेंट्री से दी गई जानकारी
प्रदर्शित की गई डॉक्यूमेंट्री
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
12:46 PM, 09-Dec-2024
एप के माध्यम से ले सकते हैं खेती की जानकारी
किसान एप के माध्यम से भी खेती के बारे में विभन्न प्रकार की जानकारी ले सकते हैं। इसके बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई। इसी दिशा पर 'किसान निन्जा' एप भी काम कर रहा है।12:16 PM, 09-Dec-2024
उर्वरा शक्ति बढ़ाने को अपनाएं यह तकनीकि
जानकारी देते विशेषज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
11:36 AM, 09-Dec-2024
सीएम योगी को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
सीएम योगी को स्मृति चिन्ह देते स्थानीय संपादक विजय त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
11:33 AM, 09-Dec-2024