Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 19-year-old student returning home on a scooter after buying vegetables from the market dies

बिहार में दर्दनाक हादसा: बाजार से सब्जी खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहा था 19 वर्षीय छात्र, पिकअप की टक्कर से मौत

Sat, 28 Nov 2026 03:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Nov 2026 03:34 PM IST
सार

बिहार के बलथर थाना क्षेत्र में माजलपुल के पास पिकअप की टक्कर से घायल 19 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्र सोहेल अंसारी की बेतिया GMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बाजार से सब्जी खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Bihar: 19-year-old student returning home on a scooter after buying vegetables from the market dies
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बलथर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल इंटरमीडिएट के एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा माजलपुल के समीप हुआ था। मृतक की पहचान बलथर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव निवासी सोहेल अंसारी (19) के रूप में हुई है। वह मुन्ना अंसारी का पुत्र था। छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था छात्र
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब छह बजे सोहेल अपनी स्कूटी से सब्जी खरीदने बाजार गया था। घर लौटने के दौरान माजलपुल के पास सामने से आ रही एक पिकअप ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोहेल सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद 112 की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से सोहेल को सिकटा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) रेफर कर दिया।

विज्ञापन

इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजन उसे लेकर बेतिया GMCH पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। सोहेल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बलथर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और पिकअप चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed