फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukari Live: पुलिस-मेडिकल और रेलवे सहित कई सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया

Sun, 01 Oct 2023 04:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 01 Oct 2023 04:46 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: 10वीं पास से लेकर पोस्टग्रेजुएट परुषों और महिलाओं के लिए कई कई सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates Check Latest Government Job Notification Date Application Eligibility
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

04:45 PM, 01-Oct-2023

NHAI Recruitment 2023

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रबंधक, उप प्रबंधक, महाप्रबंधक और जूनियर हिंदी अनुवादक के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर 2023 तक है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
04:43 PM, 01-Oct-2023

CPCB Recruitment 2023

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत अनुबंध के आधार पर सलाहकारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
03:52 PM, 01-Oct-2023

Professor, Asst Professor Recruitment 2023

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आदिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
03:12 PM, 01-Oct-2023

RRC ER Kolkata Apprentices Recruitment

रेलवे भर्ती सेल कोलकाता पूर्वी रेलवे में 3115 विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।
03:11 PM, 01-Oct-2023

UPPSC MO Recruitment

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, प्रोफेसर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
01:38 PM, 01-Oct-2023

Lady Supervisor Recruitment 2023

झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 01-Oct-2023

NBEMS Recruitment 2023

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) में ग्रुप ए, बी और सी के 48 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया 30 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:05 PM, 01-Oct-2023

BSSC Inter Level Recruitment 2023

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 11098 पदों पर 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं से आवेदन मांगे हैं। बस आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:04 PM, 01-Oct-2023

ESIC Recruitment 2023

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने ऑडियोमीटर तकनीशियन, डेंटल मैकेनिक, ईसीजी तकनीशियन, जूनियर रेडियोग्राफर, जूनियर मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन, ओटी सहायक, फार्मासिस्ट (एलोपैथिक/आयुर्वेद/होम्योपैथी) रेडियोग्राफर, सामाजिक मार्गदर्शक/कार्यकर्ता सहित 1038 विभिन्न पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
10:35 AM, 01-Oct-2023

Sarkari Naukari Live: पुलिस-मेडिकल और रेलवे सहित कई सरकारी विभागों में निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन प्रक्रिया और सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Income Tax Department Recruitment: प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, अहमदाबाद के कार्यालय ने आयकर निरीक्षक, कर सहायक और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर नौकरी निकाली है। इनमें इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, मल्टी टास्किंग स्टाफ और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट incometaxgujarat.com पर होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed