फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CPCB Consultant Recruitment 2023 know how to apply online at cpcb.nic.in

CPCB Recruitment 2023: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में बन सकते हैं सलाहकार, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Mon, 25 Sep 2023 05:36 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 25 Sep 2023 05:36 PM IST
सार

CPCB Recruitment 2023: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत अनुबंध के आधार पर सलाहकारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CPCB Consultant Recruitment 2023 know how to apply online at cpcb.nic.in
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CPCB Recruitment 2023: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत अनुबंध के आधार पर सलाहकारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है।

विज्ञापन

CPCB Recruitment रिक्तियों का विवरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 74 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 19 रिक्तियां सलाहकार 'ए' के लिए, 52 रिक्तियां सलाहकार 'बी' के लिए और 03 रिक्तियां सलाहकार 'सी' के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CPCB Recruitment आयुसीमा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के सलाहकार पदों पर आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 01 सितंबर, 2023 को 65 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन

CPCB Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाएं।

  • अब 'जॉब्स' पर जाएं और सीधी भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

  • पीडीएफ में लिंक खोलें और रजिस्टर करें।

  • अब संबंधित पद के लिए आवेदन करें।

  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।

  • फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed