NBEMS Recruitment 2023: 12वीं पास के लिए एनबीईएमएस में कई पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
NBEMS Recruitment 2023: एनबीईएमएस में कई पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की गई थी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की शुरुआत हो चुकी है।
विस्तार
NBEMS Recruitment 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) में ग्रुप ए, बी और सी के 48 पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 30 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है।
NBEMS Recruitment रिक्तियों का विवरण
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड भर्ती 2023 द्वारा ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 48 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें डिप्टी डायरेक्टर के 07 पद, लॉ ऑफिसर 01 पद, जूनियर प्रोग्रामर 06 पद, जूनियर अकाउंटेंट 03 पद, स्टेनोग्राफर 07 पद और जूनियर असिस्टेंट के 24 पद शामिल हैं।
NBEMS Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
एनबीईएमएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के लिए आवेदकों को 1500 रुपये (जीएसटी सहित) का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस श्रेणी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
NBEMS Recruitment शैक्षणिक योग्यता
उप निदेशक (चिकित्सा) पद के लिए मेडिकल में स्नातकोत्तर, लॉ ऑफिसर के लिए एलएलबी के साथ 3 वर्ष का अनुभव, जूनियर प्रोग्रामर के लिए सीएस/आईटी में जूनियर प्रोग्रामर डिग्री, जूनियर अकाउंटेंट के लिए गणित/सांख्यिकी/वाणिज्य के साथ स्नातक, स्टेनोग्राफर के लिए 12वीं पास + स्टेनो, जूनियर असिस्टेंट के लिए 12वीं पास होना चाहिए।