फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Homeopathic Medical Officer and Other Various Post Recruitment 2023 Apply Online At uppsc.up.nic.in

UPPSC Homeopathic MO Recruitment: होम्योपैथी में मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, जानें आवेदन की योग्यता और पात्रता

Wed, 27 Sep 2023 04:58 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 27 Sep 2023 04:58 PM IST
सार

UPPSC Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, प्रोफेसर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPPSC Homeopathic Medical Officer and Other Various Post Recruitment 2023 Apply Online At uppsc.up.nic.in
uppsc recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UPPSC MO Recruitment: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, प्रोफेसर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

UPPSC Recruitment आयुसीमा

होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर के 54 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष (पदानुसार) और अधिकतम आयु 50 वर्ष (पदानुसार) होनी चाहिए। इसके साथ ही यूपीपीएससी के नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC Recruitment शैक्षणिक योग्यता

मेडिकल ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का होम्योपैथी मेडिकल काउंसिल यूपी में पंजीकरण के साथ होम्योपैथी में डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

UPPSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 105 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों को 65 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं पीएच उम्मीदवारों 25 रुपये का शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed