फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ESIC Paramedical Staff Recruitment 2023 Know how to apply online at esic.gov.in

Paramedical Staff Recruitment 2023: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में भर्तियां, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Sat, 30 Sep 2023 01:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 30 Sep 2023 01:21 PM IST
सार

ESIC Jobs: कर्मचारी राज्य बीमा निगम की तरफ से 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
ESIC Paramedical Staff Recruitment 2023 Know how to apply online at esic.gov.in
ईएसआईसी भर्ती 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ESIC Recruitment 2023: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने ऑडियोमीटर तकनीशियन, डेंटल मैकेनिक, ईसीजी तकनीशियन, जूनियर रेडियोग्राफर, जूनियर मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन, ओटी सहायक, फार्मासिस्ट (एलोपैथिक/आयुर्वेद/होम्योपैथी) रेडियोग्राफर, सामाजिक मार्गदर्शक/कार्यकर्ता सहित 1038 विभिन्न पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 01 अक्तूबर 2023 से इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

ESIC Recruitment रिक्तियों का विवरण

ईएसआईसी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2023 के तहत कुल 1038 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें दिल्ली एनसीआर के लिए 275 पद, उत्तर प्रदेश में 44 पद, बिहार में 64 पद, राजस्थान में 125 पद, एमपी में 13, झारखंड में 17 पद, उत्तराखंड में 09 पद, महाराष्ट्र में 71 पद, गुजरात में 72 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल आदि राज्यों में भी भर्तियां की जानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ESIC Recruitment शैक्षणिक योग्यता

  • ईसीजी टेक्नीशियन के लिए विज्ञान विषय के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड पास होना चाहिए। ईसीजी में दो साल का डिप्लोमा केंद्र या राज्य सरकार या एआईसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।

  • जूनियर रेडियोग्राफर के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी (दो वर्ष की अवधि) में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए। इसी तरह से पदों के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।

विज्ञापन

ESIC Bharti आवेदन शुल्क

ईएसआईसी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/महिला/विभागीय कर्मचारियों को 250 रुपये देने होंगे।

ESIC Paramedical Staff Recruitment चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा

  • कौशल परीक्षा (यदि किसी पद के लिए आवश्यक हो)

  • दस्तावेज सत्यापन

  • मेडिकल जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed