फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHAI Recruitment 2023 Manager and Other posts apply online at nhai.gov.in

NHAI Recruitment 2023: एनएचएआई में प्रबंधक सहित कई पदों पर भर्तियां, दो लाख से अधिक मिलेगा वेतन

Tue, 26 Sep 2023 12:53 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 26 Sep 2023 12:53 PM IST
सार

NHAI Recruitment 2023: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
NHAI Recruitment 2023 Manager and Other posts apply online at nhai.gov.in
NHAI - फोटो : social media

विस्तार

NHAI Recruitment 2023: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रबंधक, उप प्रबंधक, महाप्रबंधक और जूनियर हिंदी अनुवादक के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

NHAI Recruitment रिक्तियों का विवरण

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में  62 पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों का विवरण निम्नलिखित है-

  • महाप्रबंधक (तकनीकी) 10 पद

  • उप महाप्रबंधक (तकनीकी) 20 पद

  • प्रबंधक (तकनीकी) 30 पद

  • कनिष्ठ हिन्दी अनुवादक 02 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

NHAI Recruitment शैक्षणिक योग्यता

एनएचएआई की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार को सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री, हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद में मास्टर डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स पूरा करना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना जरूर पढ़ें।

विज्ञापन

NHAI Recruitment 2023 वेतनमान

  • महाप्रबंधक (तकनीकी) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन बैंड और ग्रेड वेतन मिलेगा: लेवल -13 (रु. 123100-215900) / (पूर्व-संशोधित) पीबी -4 (रु. 37400-67000) और ग्रेड वेतन 8700 रुपये

  • उप महाप्रबंधक (तकनीकी) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन बैंड और ग्रेड वेतन मिलेगा: लेवल -12 (रु. 78800-209200) / (पूर्व-संशोधित) पीबी -3 (रु. 15600-39100) और ग्रेड वेतन 7600 रुपये

  • प्रबंधक (तकनीकी) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन बैंड और ग्रेड वेतन मिलेगा: लेवल -11 (रु. 67700-208700) / (पूर्व-संशोधित) पीबी-3 (रु. 15600- 39100) और ग्रेड वेतन 6600 रुपये

  • जूनियर हिंदी अनुवादक पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को वेतन बैंड और ग्रेड वेतन मिलेगा: लेवल -6 (रु. 35400-112400) / (पूर्व-संशोधित) पीबी-2 (रु. 9300- 34800) और ग्रेड वेतन 4200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed