फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Lady Supervisor recruitment exam 2023 registration begins apply at jssc.nic.in

Lady Supervisor Recruitment 2023: झारखंड में लेडी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Tue, 26 Sep 2023 07:56 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 26 Sep 2023 07:56 PM IST
सार

JSSC Lady Supervisor Exam 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 26 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JSSC Lady Supervisor recruitment exam 2023 registration begins apply at jssc.nic.in
JSSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Jharkhand Lady Supervisor Recruitment 2023: झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर 2023 तक है। 

विज्ञापन

JSSC Lady Supervisor रिक्तियों का विवरण

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से लेडी सुपरवाइजर के कुल 448 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसके लिए 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC Lady Supervisor शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से समाजशास्त्र/मनोविज्ञान/गृह विज्ञान में कम से कम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

विज्ञापन

JSSC Lady Supervisor आवेदन शुल्क

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की लेडी सुपरवाइजर भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। 

JSSC Lady Supervisor recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर 'एप्लिकेशन फॉर्म' टैब पर क्लिक करें।

  • अब जेएलएससीई 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • अपनी ईमेल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें और लॉगिन करें।

  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed