फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Jammu Visit LIVE: 'हमारा पड़ोसी मानवता का विरोधी, इंसानियत पर किया वार', PM मोदी का पाकिस्तान पर हमला

Fri, 06 Jun 2025 02:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Jun 2025 02:30 PM IST
खास बातें

PM Modi Jammu Visit Today Launch Major Infra Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अंजी पुल का उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने कटड़ा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर रवाना किया।

विज्ञापन
PM Modi Jammu and Kashmir Visit live Updates To Inaugurate Chenab Bridge And Infrastructure Projects
कटरा जनसभा में बोलते हुए पीएम मोदी - फोटो : @BJP4India

लाइव अपडेट

02:30 PM, 06-Jun-2025

जम्मू-कश्मीर शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में बना रहा है नया कीर्तिमान 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें बार-बार जम्मू-कश्मीर आने और यहां के लोगों के सामर्थ्य को देखने का अवसर मिला है। मैंने यहां की ऊर्जा, उम्मीदें और मेहनत को नजदीक से महसूस किया है। यही वजह है कि मैं पूरे समर्पण भाव के साथ जम्मू-कश्मीर के विकास में जुटा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत की शिक्षा और संस्कृति का गौरव रहा है और आज यह ज्ञान की भूमि के रूप में फिर उभर रहा है। जम्मू और श्रीनगर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैं, नीट, आईआईएम जैसे देश के श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान यहां हैं। आने वाले वर्षों में जम्मू-कश्मीर भारत के नॉलेज हब की भूमिका निभाएगा।
02:19 PM, 06-Jun-2025

'ये वो आतंकवाद है, जिसने घाटी में स्कूल जलाए, अस्पताल तबाह किए'

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का नौजवान अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना चुका है। ये वो आतंकवाद है, जिसने घाटी में स्कूल जलाए, अस्पताल तबाह किए, जिसने कई पीढ़ियों को बर्बाद किया। पाकिस्तान की साजिश के खिलाफ जिस प्रकार जम्मू-कश्मीर के लोग उठ खड़े हुए हैं। जम्मू-कश्मीर की आवाम में इस बार जो ताकत दिखाई है, उसने सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनियाभर में आतंकवाद को खड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन
02:19 PM, 06-Jun-2025

'आज की ही रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी'

पीएम मोदी ने कहा कि आज 6 जून है... संयोग से ठीक एक महीने पहले, आज की ही रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तानी फौज और आतंकियों ने कभी नहीं सोचा था कि भारत, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर इस तरह वार करेगा। वर्षों की मेहनत से उन्होंने आतंक की जो इमारतें बनाई थीं, वो कुछ ही मिनटों में खंडहर बन गईं।
02:18 PM, 06-Jun-2025

'पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया'

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम में इन्सानियत और कश्मीरियत, दोनों पर वार किया। उसका इरादा भारत में दंगे कराने का था, कश्मीर के मेहनतकश लोगों की कमाई रोकने का था, इसलिए पाकिस्तान ने सैलानियों पर हमला किया।
02:17 PM, 06-Jun-2025

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज-भारत की सांस्कृतिक शक्ति का उदाहरण

प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्थान केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि दान-पुण्य और श्रद्धा की हमारी संस्कृति का प्रतीक है। इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना में जो राशि लगी है, वह देश के कोने-कोने से माता के भक्तों द्वारा दान में दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और इसके अध्यक्ष मनोज सिन्हा जी को इस पवित्र कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने बताया कि अस्पताल की क्षमता 300 बेड से बढ़ाकर अब 500 बेड की जा रही है। कटरा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी छलांग
पीएम ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में दो स्टेट लेवल के कैंसर संस्थान बने हैं और पांच साल में सात नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए हैं। एमबीबीएस की सीटें 500 से बढ़कर 1300 हो गई हैं, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि अब रियासी जिले को भी नया मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहा है। इससे न सिर्फ इलाज की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
02:15 PM, 06-Jun-2025

'पीएम आवास योजना से 4 करोड़ गरीबों के पक्के घर का सपना पूरा हुआ है'

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा-एनडीए की सरकार को 11 साल हो रहे हैं। ये 11 साल गरीब कल्याण के नाम समर्पित रहे है। पीएम आवास योजना से 4 करोड़ गरीबों के पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ रसोइयों से धुएं का अंत हुआ है। आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:15 PM, 06-Jun-2025

'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से हर थाली में भरपेट अनाज'

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से हर थाली में भरपेट अनाज सुनिश्चित हुआ है। जनधन योजना से पहली बार 50 करोड़ से ज्यादा गरीबों के लिए बैंक की दरवाजा खुला है। सौभाग्य योजना से अंधेरे में जी रहे 2.5 करोड़ परिवारों में बिजली की रोशनी पहुंची है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने 12 करोड़ शौचालयों में खुले में शौच की मजबूरी से मुक्ति दिलाई है। पीएम सम्मान निधि से 10 करोड़ किसानों को सीधे आर्थिक सहायता मिली है।
02:13 PM, 06-Jun-2025

'जम्मू-कश्मीर, मां भारती का मुकुट'

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, मां भारती का मुकुट है। ये मुकुट एक से बढ़कर एक खूबसूरत रत्नों से जड़ा हुआ है। ये अलगअलग रत्न, जम्मू कश्मीर का सामर्थ्य हैं। यहां की पुरातन संस्कृति, यहां के संस्कार, यहां की आध्यात्मिक चेतना, प्राकृति का सौंदर्य, यहां की जड़ी बूटियों का संसार, फलों और फूलों का विस्तार, यहां के युवाओं का कौशल... मुकुट मणि की तरह चमकता है।

अब जब रेल कनेक्टिविटी जुड़ गई है, तो यह प्रतिभा देश-दुनिया में अपना स्थान बनाएगी। रेल प्रोजेक्ट के फायदे गिनाते हुए उन्होंने कहा कि चाहे चिनाब ब्रिज हो या अंजी ब्रिज, ये जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों की समृद्धि का जरिया बनेंगे। टूरिज्म बढ़ेगा ही, साथ में अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा। अब कश्मीर के उत्पाद कम लागत में देश के बड़े बाजारों तक पहुंच पाएंगे, समय पर पहुंच पाएंगे। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी से व्यापारियों और उद्योगों को नए अवसर मिलेंगे। अब यहां के लोगों के लिए देश के दूसरे हिस्सों में आना-जाना भी आसान हो जाएगा। यह नया युग है, जहां विकास की सीटी हर गांव, हर घाटी में गूंजेगी।
02:12 PM, 06-Jun-2025

'ब्रिज एक आकर्षक पर्यटन स्थल भी बनेगा'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के जम्मू-कश्मीर में चेनाब रेलवे ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। अब चेनाब ब्रिज के जरिए लोग कश्मीर तो जाएंगे ही, साथ ही यह ब्रिज एक आकर्षक पर्यटन स्थल भी बनेगा।

 
02:10 PM, 06-Jun-2025

'नई विकास परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर में विकास की गति को और तेज करेंगी'

पीएम मोदी ने कहा कि 46,000 करोड़ रुपये की लागत वाली नई विकास परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर में विकास की गति को और तेज करेंगी। मैं क्षेत्र में विकास के इस नए युग के लिए बधाई देता हूं। मैं इस उपलब्धि के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी बधाई देता हूं। मैंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एक बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि जब वे 7वीं या 8वीं कक्षा में थे, तब से वे इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। आज कई लोगों के सपने साकार हुए हैं। यह मोदी सरकार के लिए गर्व की बात है कि चिनाब ब्रिज के काम की गति तेज हुई और परियोजना सफलतापूर्वक पूरी हुई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed