फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pahalgam Attack News Live: 'कश्मीरी हमले नहीं चाहते', उमर बोले- 26 साल में पहली बार लोगों को ऐसे बाहर आते देखा

Mon, 28 Apr 2025 02:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Apr 2025 02:20 PM IST
खास बातें

Jammu and Kashmir One Day Assembly Session Today Live Updates in Hindi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज जम्मू विधानसभा का एक दिन के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र में हमले की निंदा करने के साथ आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। पढ़ें पल-पल का अपडेट

विज्ञापन
Jammu Kashmir Legislative Assembly Session Today Live Pahalgam Terror Attack CM Omar Abdullah  News in hindi
J&K CM Omar Abdullah - फोटो : X @ANI

लाइव अपडेट

01:51 PM, 28-Apr-2025

'आतंकवाद और उग्रवाद तभी खत्म होगा जब लोग हमारा समर्थन करेंगे'

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "आतंकवाद और उग्रवाद तभी खत्म होगा जब लोग हमारा समर्थन करेंगे। यह इसकी शुरुआत है... हमें ऐसा कुछ नहीं कहना या दिखाना चाहिए जिससे इस आंदोलन को नुकसान पहुंचे... हम बंदूकों के बल पर उग्रवाद को नियंत्रित कर सकते हैं, यह तभी खत्म होगा जब लोग हमारा समर्थन करेंगे। और अब ऐसा लगता है कि लोग उस बिंदु पर पहुंच रहे हैं।"
01:28 PM, 28-Apr-2025

इस मौके पर J-K के लिए राज्य का दर्जा नहीं मांगूंगा: सीएम उमर

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि "मैं इस मौके का इस्तेमाल राज्य का दर्जा मांगने के लिए नहीं करूंगा। पहलगाम के बाद मैं किस मुंह से जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा मांग सकता हूं? मेरी क्या इतनी सस्ती सियासत है? हमने पहले भी राज्य के दर्जे की बात की है और भविष्य में भी करेंगे, लेकिन अगर मैं केंद्र सरकार से कहूं कि 26 लोग मर चुके हैं, अब मुझे राज्य का दर्जा दे दो, तो यह मेरे लिए शर्मनाक होगा। 
विज्ञापन
01:22 PM, 28-Apr-2025

हर किसी ने की इस हमले की निंदा- उमर

सीएम उमर ने कहा कि कठुआ से लेकर कुपवाड़ा तक शायद ही ऐसा कोई शहर या गांव ऐसा होगा, जहां लोगों ने घरों से बाहर आकर इस हमले की निंदा नहीं की..."
01:20 PM, 28-Apr-2025

'बंदूक से आतंकवाद को कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन खत्म नहीं'

सीएम ने कहा कि बंदूक से आतंकवाद को कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन खत्म नहीं कर सकते। आतंकवाद तब खत्म होगा, जब लोग हमारे साथ होंगे। 
01:20 PM, 28-Apr-2025

'26 साल में कश्मीरियों को ऐसे नहीं देखा'

विधानसभा में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीरी ये हमले नहीं चाहते हैं। कोई कश्मीरी इस हमले के साथ नहीं है। इस हमले ने हमें खोखला कर दिया है। सैलानियों को हमने बुलाया था। उनको सुरक्षित भेजने की जिम्मेदारी मेरी थी। 26 साल में कश्मीरियों को ऐसे नहीं देखा।उन्होंने कहा कि बहुत मुश्किल है इन हालात में रोशनी ढूंढना। पीड़ितों से माफी मांगने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उन बच्चों और पत्नियों को सांत्वना नहीं दे पाया। ये समझ से परे है कि क्या कहकर माफी मांगूं। पीड़ितों से माफी मांगने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। 
01:19 PM, 28-Apr-2025

'हमले ने हमें खोखला कर दिया'

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, कोई भी इस हमले का समर्थन नहीं करता है। इस हमले ने हमें खोखला कर दिया है। हम इसमें उम्मीद की किरण तलाशने की कोशिश कर रहे हैं... पिछले 26 सालों में मैंने कभी लोगों को इस तरह के हमले के खिलाफ प्रदर्शन करते नहीं देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:13 PM, 28-Apr-2025

'मेरे पास माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं'

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को प्रभावित किया है। हमने पहले भी ऐसे कई हमले देखे हैं... बायसरन में 21 साल बाद इतने बड़े पैमाने पर हमला किया गया है। मुझे नहीं पता था कि मृतकों के परिवारों से कैसे माफी मांगूं, मेजबान होने के नाते, पर्यटकों को सुरक्षित वापस भेजना मेरा कर्तव्य था। मैं ऐसा नहीं कर सका। मेरे पास माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं। 
12:27 PM, 28-Apr-2025

श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा

विधानसभा के सदस्यों ने 22 अप्रैल को हुए हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। प्रस्ताव दस्तावेज के अनुसार, "यह सदन पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर किए गए बर्बर और अमानवीय हमले पर गहरा सदमा और पीड़ा व्यक्त करता है। यह सदन इस जघन्य, कायरतापूर्ण कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है जिसके परिणामस्वरूप निर्दोष लोगों की जान चली गई।"
12:15 PM, 28-Apr-2025

प्रस्ताव में आतंकी हमले की निंदा की

प्रस्ताव में इस हमले को 'कश्मीरियत', संविधान और जम्मू-कश्मीर में एकता, शांति और सद्भाव की भावना पर हमला बताया गया और पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ पूरी एकजुटता व्यक्त की गई तथा प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। प्रस्ताव में आतंकी हमले की निंदा की गई और पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की गई।
11:53 AM, 28-Apr-2025

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश

जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक के बाद केंद्र सरकार द्वारा घोषित कूटनीतिक उपायों का समर्थन किया। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के संबंध में विशेष सत्र के दौरान जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed