फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Kashmir Samvad 2023: बारिश के कारण न आ सके अनुराग ठाकुर, वीडियो भेज कहा- घाटी में संवाद के लिए धन्यवाद

Thu, 30 Nov 2023 07:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 30 Nov 2023 07:06 PM IST
खास बातें

JK Amar Ujala Samwad 2023 Live News Updates in Hindi: राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलित के साथ अमर उजाला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी जी ने कहा कि अमर उजाला ने निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से दिलों में जगह बनाई है। कार्यक्रम में उद्योग, खेल, आध्यात्मिक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ीं हस्तियां जम्मू-कश्मीर के विकास की संभावनाओं पर मंथन जारी है।

विज्ञापन
Amar Ujala Jammu Kashmir Samvad 2023 Live Updates Talks on Development Education Entertainment Sector News in
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:18 PM, 30-Nov-2023

2047 तक विकसित भारत बनाएंगे

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यहां नए आयाम स्थापित हुए हैं। मैं यही कहूंगा कि जम्मू कश्मीर में कई संभावनाएं हैं। जो शायद कहीं और न हो। वैसे ही दुनिया देखती है, भारत में संभावनाएं हैं। जहां दुनिया आस लगाए बैठी है। तभी तो प्रधानमंत्री ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे। हम सभ मिलकर अपना योगदान देंगे। अमृत काल से स्वर्णिम काल की यात्रा में हमारा बहुत बड़ा योगदान होगा।
06:14 PM, 30-Nov-2023

जम्मू-कश्मीर में इन्वेंस्टमेंट बढ़ी: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तर पूर्व के राज्यों में शांति के हमारे प्रसाय लगातार देखने को मिले होंगे। कई लोग मुख्यधारा में आए। प्रधानमंत्री और अमित शाह जी ने इसको लेकर शानदार काम किया। जम्मू कश्मीर में भी पर्यटकों की संख्या पिछले दो तीन वर्षों में दो से तीन गुना वृद्धि हुई है। जम्मू कश्मीर में इन्वेंस्टमेंट बढ़ी है। जम्मू कश्मीर में खेल की प्रतिभाएं बढ़ रही हैं और शीतल देवी एक ऐसा उदाहरण हैं। दुनिया की पहली आर्मलेस तीरदांज जिसने भारत के लिए कई मेडल जीते।
विज्ञापन
05:58 PM, 30-Nov-2023

बारिश के कारण नहीं पहुंच सके अनुराग ठाकुर, भेजा वीडियो संदेश

अमर उजाला संवाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बारिश की वजह से नहीं पहुंच सके। लेकिन उन्होंने संवाद के लिए अपने एक वीडियो मैसेज भेजा है। अनुराग ठाकुर ने ऑडियो संदेश में कहा कि अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के लिए मुझे बुलाया गया था। मैं पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। मौसम की खरीबी की वजह से नहीं पहुंच पाया। अभी भी सड़क मार्ग से पहुंचने का प्रयास कर रहा हूं। लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाया। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे इस बात का खेद रहेगा। लेकिन फिर भी मैं अपनी बात को पहुंचा रहा हूं। सबसे पहले मैं अमर उजाला का धन्यवाद करता हूं। आपने संवाद के लिए जम्मू कश्मीर को चुना। धारा 307 और 35 ए हटने के बाद जम्मू कश्मीर ने शांति भी देखी है और विकास भी देखा है। ये तब संभव हुआ जब प्रधानमंत्री जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का वादा याद रखा। हम उस पार्टी से संबंध रखते हैं जो राष्ट्रहित में कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार है।
05:25 PM, 30-Nov-2023

हर जगह की एनर्जी अलग अलग

उन्होंने कहा कि अस्पताल बना है ईंट, स्टील और सीमेंट से, स्कूल बना है ईंट, स्टील और सीमेंट से, क्लब बना है ईंट, स्टील और सीमेंट से, लेकिन हर जगह की ऊर्जा अलग-अलग है। क्योंकि ईंट, स्टील और सीमेंट से ऊर्जा नहीं बनती। ऊर्जा बनती है इंसान से। अगर आपको सफलता चाहिए तो आपको अंदर सही एनर्जी पैदा करनी होगी, तभी अपने आसपास सही एनर्जी बना सकेंगे। 

-मुझे एक बात अच्छी नहीं लगी कि महाभारत और गीता को धार्मिक ग्रंथ बना दिया गया। जो जीने का तरीका है, जहां से सब सीखा जा सकता है उसे धर्म के नाम पर बेचा जा रहा है। इंसान अपने अंदर जीतना चाहिए, अगर आप अपने दिमाग से नहीं जीते तो दुनिया में जीतना मुश्किल है।
05:11 PM, 30-Nov-2023

गौर गोपाल दास बोले- दुख हमेशा हमारे साथ रहता है, सुख आता जाता रहता है

मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास का जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया गया। गोपाल दास ने कहा कि दुख हमेशा अपने साथ रहता है और सुख आता जाता है। उन्होंने कहा कि सक्सेस की स्पेलिंग क्या है। उन्होंने कहा कि अगर स्पेलिंग से U निकाल दें तो कुछ नहीं बचेगा। इसीलिए SUCCESS में U बहुत जरूरी है। 

-गोपाल दास मंच से लोगों के बीच उतर आए। उन्होंने कहा कि बच्चे उन्हें बहुत अच्छे लगते हैं। सवाल पूछते हैं तो ऊट-पटांग और जवाब भी मजेदार देते हैं। कई बार शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच में जो बातचीत होती है, उसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

-अगर जिंदगी में कुछ बनना है, कुछ करना है, कुछ हासिल करना है और अगर जिंदगी में उंचाइयों तक जाना है तो IT IS TO BE जरूरी है। उन्होंने पूछा अगर वजन घटना चाहते हैं तो ये आपके डॉक्टर की जिम्मेदारी और जिम ट्रेनर की जिम्मेदारी नहीं है। ये आपकी जिम्मेदारी है और इसे आपको ही करना होगा।
05:04 PM, 30-Nov-2023

अमर उजाला ने बढ़ाया हाथ, सबको मिल रहा फायदा

उजाला सिग्नस हेल्थकेयर डायरेक्टर सुचिन बजाज ने कहा कि वह अमर उजाला काफी समय से फॉलो कर रहे हैं। डॉ. बजाज ने कहा कि मैं भी एक मिडिल क्लास परिवार से आया था। दिल्ली में रहता था तो लोग हमें भी कॉल करते थे मदद के लिए और मुझे अच्छा लगता था कि मैं लोगों की मदद कर सकता हूं। लेकिन छह से सात घंटे का सफर तय करके लोग आते थे, कई बार तो दिल्ली आने से पहले ही रास्ते में लोग गुजर जाते थे। इससे बहुत दुख होता है। छह करोड़ लोग भारत में हर साल गरीबी रेखा के नीचे आ जाते हैं। सिर्फ हेल्थ की दिक्कत से और इसमें अमर उजाला ने हाथ बढ़ाया और आज लोगों को इसका फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:56 PM, 30-Nov-2023

60 फीसदी लोग ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं उनके लिए सही से स्वास्थ्य दी जानी चाहिएः  चेयरमेन प्रबल घोसाल

उजाला सिग्नस हेल्थकेयर के चेयरमेन प्रबल घोसाल ने कहा कि अमर उजाला सोशल अवारनेस का काम कर रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन काफी हेल्थकेयर कार्यक्रम करता रहा है। सेहत के ऊपर बातचीत करता है। कोई इमरजेंसी होने अमर उजाला फाउंडेशन अहम भूमिका निभाता है।  2018 में हेल्थकेयर सिचुएशन को देखते हुए हम लोगों को लगा कि 60 फीसदी लोग ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं उनके लिए सही से स्वास्थ्य दी जानी चाहिए।
04:31 PM, 30-Nov-2023

जम्मू की भूमि कृषि योग्य भूमि: सिन्हा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च का जीर्णोद्धार जम्मू कश्मीर में किया जा रहा है। कश्मीरी पंडितों को लेकर उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने तीन हजार लोगों को नौकरी और तीन हजार घर दिए। इससे कश्मीरी पंडितों का पुर्नवास हो जाए ऐसा मैं नहीं मानता है। उन्हें और भी सेवाएं सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जम्मू की भूमि कृषि योग्य भूमि है। लेकिन इंडस्ट्री और इंस्टीट्यूट के लिए भी जम्मू कश्मीर भूमि दे रहा है। आएं और निवेश करें। उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर का खाना बहुत पसंद है। मुझे जन्मभूमि की भी याद आती है।
04:26 PM, 30-Nov-2023

जवानों के बलिदान का एक-एक कतरे का हिसाब सूद समेत लिया जाएगा: सिन्हा

चुनाव में अड़चन को लेकर उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि देश के संविधान ने जिसको जो इजाजत दी है, उसे वह करना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग के पास लंबा अनुभव है। भारत का निर्वाचन आयोग सबसे बेहतर है। घाटी में सुरक्षा, आतंकवाद को व ऑपरेशन ऑलआउट को लेकर उन्होंने कहा कि आतंकवाद अंतिम सांसें ले रहा है। जो आतंकवाद के आका थे वो ऊपर जा चुके हैं, जो बचे हैं, वो जल्द ही ऊपर पहुंचा दिए जाएंगे। पड़ोसियों द्वारा छुट-पुट घटनाएं हो रही हैं। कुछ जवानों का बलिदान हुआ है। उनके एक-एक कतरे का हिसाब सूद समेत लिया जाएगा।
04:21 PM, 30-Nov-2023

चुनाव कब होगा इसका अधिकार निर्वाचन आयोग के पास है: सिन्हा

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि देश की अखंडता के साथ कोई खिलवाड़ हो उसकी इजाजत किसी को नहीं दी जाती है। यहां से पांच लोग संसद में काम कर रहे हैं। पंचायती राज देश में सबसे बाद में जम्मू कश्मीर में शुरू किया है। फिर भी जम्मू कश्मीर आगे है। अब यहां पर पंचायतों को चुनाव भी होंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जिस दिन गृहमंत्री ने संसद में ये बिल प्रस्तुत किया था उस दिन मैंने लोगों को विश्वास दिया था। चुनाव कब होगा इसका अधिकार निर्वाचन आयोग के पास है। जो जानकारी मांगी गई वह जम्मू कश्मीर प्रशासन भेज चुका है। जब भारत निर्वाचन आयोग बताएगा तब चुनाव होगा।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed