फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Election 2024 Result: पांच-पांच सीटों पर जीते भाजपा-कांग्रेस, दीपेंद्र ने हासिल की सबसे बड़ी जीत

Wed, 05 Jun 2024 12:22 AM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Jun 2024 12:22 AM IST
खास बातें

Haryana Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates: हरियाणा की 10 लोकसभा व एक उपचुनाव सीट के लिए डाले गए मतों की गिनती के लिए कुल 91 मतगणना केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों में मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की की गई। करनाल उपचुनाव में भाजपा जीत गई है तो लोकसभा में दोनों दलों को पांच पांच सीट मिली है। 

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha Election 2024 Results Live Haryana Lok Sabha Chunav Aap Jjp Bjp Congress Winning Seats
Lok Sabha Election Results 2024: हरियाणा लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:08 AM, 05-Jun-2024
करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल और जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान। - फोटो : @mlkhattar / अमर उजाला
करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने यहां से कांग्रेस के युवा नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा को पराजित किया है। मनोहर लाल की जीत का अंतर 232577 रहा है। मनोहर लाल को 739285 तो दिव्यांशु बुद्धिराजा को 506708 वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा को पिछली बार देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत मिली थी और संजय भाटिया छह लाख से ज्यादा वोट से जीते थे। इस सीट से बसपा के इंद्र सिंह ने 32508 वोट प्राप्त किए हैं। वहीं इंडिया गठबंधन में सदस्य एनसीपी शरद पंवार के प्रत्याशी मराठा वीरेंद्र वर्मा ने 29151 वोट हासिल कर चौथे नंबर पर स्थान पाया।  वहीं हरियाणा में साढ़े चार साल तक भाजपा के सहयोगी दल रहे जजपा के प्रत्याशी को मात्र 11467 वोट ही मिल सके। वहीं रोहतक सीट से दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। दीपेंद्र हुड्डा 345000 के अंतर से जीते हैं। 
11:58 PM, 04-Jun-2024
भिवानी-महेंद्रगढ़ : राव दान सिंह, चौधरी धर्मबीर सिंह। - फोटो : संवाद
हरियाणा में चार चार सीटों पर भाजपा औ कांग्रेस का रिजल्ट डिक्लेयर हो चुका है। करनाल सीट पर मनोहर लाल और रोहतक पर दीपेंद्र हुड्डा की जीत भी तय हो चुकी है। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से धर्मबीर सिंह ने जीत हासिल कर ली है। धर्मबीर सिंह ने 588664 वोट हासिल किए हैं। उन्होंने 41510 वोट से राव दान सिंह को पराजित किया है। कांग्रेस के राव दान सिंह को 547154 वोट मिले हैं। यहां जजपा के राव बहादुर सिंह को 15265 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
10:38 PM, 04-Jun-2024
अंबाला : कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी, भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया। - फोटो : संवाद @BantoKatariaBjp
हरियाणा में कांग्रेस चार, भाजपा तीन सीटों पर जीत चुके हैं। तीन के परिणाम बाकी है। इनमें दो पर भाजपा एक पर कांग्रेस जीत जाएगी। अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल कर ली है। यहां वरुण चौधरी ने 663657 वोट प्राप्त किए हैं। उन्होंने 49036 वोट से बंतो कटारिया को हराया है। बंतो कटारिया को 614621 वोट मिले हैं। 
09:25 PM, 04-Jun-2024

24 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा 345231 वोटों से आगे

24 राउंड के बाद रोहतक से 
दीपेंद्र हुड्डा (कांग्रेस) :  778259
अरविंद शर्मा (भाजपा) :  435028
रविंद्र (जेजेपी) :  6209
09:14 PM, 04-Jun-2024
कांग्रेस-भाजपा तीन-तीन सीटों पर जीत चुकी हैं दो-दो पर दोनों दल आगे चल रहे हैं। गुरुग्राम सीट से राव इंद्रजीत सिंह को 808336 वोट मिले हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के राजब्बर को 75079 वोट से हराया है। राज बब्बर को 733257 वोट मिले हैं। इस सीट पर राव की जीत का अंतर पिछली बार की तुलना में बहुत कम हो गया है। वहीं इस सीट से जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राहुल यादव फैजलपुरिया ने 13278 वोट हासिल किए हैं।
09:10 PM, 04-Jun-2024

मन्नत पूरी हुई तो नवीन जिंदल ने मां भद्रकाली मंदिर में खोला धागा, चढ़ाए चांदी के घोड़े 

नवीन जिंदल जैसे ही चुनाव मैदान में उतरे थे तो उन्होंने प्रदेश के एकमात्र देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेक जीत की मन्नत मांगी थी। मंगलवार को जैसे ही उनकी जीत हुई तो वे सबसे पहले पत्नी शालू जिंदल व माता सावित्री जिंदल व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पहुंचे।

जहां उन्होंने मन्नत का धागा खोला तो वहीं प्रथानुसार चांदी के घोड़े चढ़ाए। उन्होंने मां भद्रकाली को दंडवत प्रणाम किया व कन्या पूजन किया और संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुए। इससे पहले भी श्री दुर्गाष्टमी जागरण में नवीन जिंदल ने अपनी हाजिरी लगाई थी व उनके पारिवारिक सदस्य भी इन चुनावों के दौरान बार बार मंदिर दर्शन कर कुरुक्षेत्र की नगरदेवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने सांसद नवीन जिंदल को मां की लाल शक्ति चुनरी से आशीर्वाद प्रदान किया । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सदस्य एमके मौदगिल, जिला परिषद उप चेयरमैन धर्मपाल चौधरी डीपी व अन्य समर्थक एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:48 PM, 04-Jun-2024
कुरुक्षेत्र: नवीन जिंदल, सुशील गुप्ता, अभय चौटाला - फोटो : संवाद
हरियाणा में कांग्रेस की तीन सीट पर जीत घोषित हो चुकी है। वहीं दो पर भाजपा जीत चुकी है। पांच पर घोषणा बाकी है। कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल ने जीत हासिल कर ली है। यहां उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता को हराया है। यहां नवीन जिंदल को 542175 मत प्राप्त हुए और सुशील गुप्ता को 513154 वोट मिले व नवीन जिंदल ने 29021 मत से सुशील गुप्ता को कराया। यहां इनेलो के बड़े नेता अभय चौटाला तीसरे स्थान पर रहे और  मात्र 78708 हजार वोट ही प्राप्त हुए।
08:21 PM, 04-Jun-2024
फरीदाबाद में कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप हो हरा दिया है। वह एक बार फिर से सांसद बन गए हैं। उन्होंने 788569 वोट प्राप्त कर महेंद्र प्रताप को 172914 वोट से हराया है। वहीं महेंद्र प्रताप को 615655 वोट प्राप्त हुए हैं। 
07:14 PM, 04-Jun-2024
रोहतक सीट से दीपेंद्र हुड्डा 3 लाख 42 हजार 843 वोट से जीते
  •  घोषणा होनी बाकी, सभी नौ हलकों में जीते हुड्डा, कोसली से 2 वोट से मिली जीत
  •  सबसे ज्यादा गढ़ी सांपला से मिली 77 हजार 242 वोट की लीड, बेरी व महम से भी 50 हजार से ज्यादा की लीड
  •  भाजपा रोहतक शहर व कोसली में ही दे सकी टक्कर
07:11 PM, 04-Jun-2024

कांग्रेस ने भाजपा से छीनी सोनीपत सीट, ब्रह्मचारी ने बड़ौली को हराया

सतपाल ब्रह्मचारी ने मोहन लाल बड़ौली को 21816 वोटों से हराया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रमाणपत्र सौंप दिया है। साफ छवि व नए चेहरे का ब्रह्मचारी को लाभ मिला है। हरियाणा में कांग्रेस की तीन सीट पर जीत घोषित हो चुकी है। यहां दो पर कांग्रेस आगे चल रही है। भाजपा भी पांच पर बढ़त है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed