Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update Live: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से ठंडा हुआ मौसम, तापमान में दर्ज हुई गिरावट

Mon, 01 May 2023 03:09 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 01 May 2023 03:09 PM IST
खास बातें

Delhi-NCR Weather Update Today Live News in Hindi : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के अधिकतर हिस्सों में अगले तीन से पांच दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Weather Forecast Live Updates IMD Rain Alert in Delhi NCR Aaj Ka Mausam ki Jankari 1st May 2023
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

03:09 PM, 01-May-2023

आठ साल बाद अप्रैल में दिल्ली का तापमान सबसे कम

दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो इस मौसम में औसत से 10 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार, 2015 के बाद से अप्रैल में दिल्ली का तापमान सबसे कम रहा। 4 अप्रैल, 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
02:42 PM, 01-May-2023

राजधानी में बारिश से लुढ़का पारा

राजधानी में रविवार को बारिश के चलते अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन
01:56 PM, 01-May-2023

जंतर मंतर पर दिखा ये नजारा

Weather Update - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली में अचानक से हुई बारिश से बचने के लिए जंतर मंतर का माहौल देखने लायक था। यहां पर अलग-अलग प्रदर्शन कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए बड़े-बड़े बैनर की शरण में आ गए ऐसा ही हाल दिल्ली पुलिस का दिखा।
01:31 PM, 01-May-2023

सबसे ज्यादा मयूर विहार क्षेत्र में दर्ज हुई बारिश

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजधानी में रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक 0.3 एमएम बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश मयूर विहार क्षेत्र में 10 एमएम दर्ज की गई।
01:16 PM, 01-May-2023

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार

अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं जिससे तापमान और गिर सकता है। हालांकि, चार मई के बाद धूप निकलने से मौसम कुछ साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी 
01:10 PM, 01-May-2023

दिल्ली-एनसीआर में गिरा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 01-May-2023

दो मई तक यूपी के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना

दो मई तक यूपी के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है, पिछले 24 घंटे से शिमला समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे तापमान दो-चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है
12:18 PM, 01-May-2023

मौसम विभाग ने जताई संभावना

निचले और मैदानी इलाकों में अगले पांच दिन गरज के साथ भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है
12:09 PM, 01-May-2023

पहाड़ी राज्यों में हो सकती है बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है
12:06 PM, 01-May-2023

रविवार को बारिश से गिरा तापमान

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में रविवार को बारिश से तापमान गिर गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed