G20 Summit Delhi Live: राजधानी में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी
{"_id":"64faaa30930e2cb7d607d6e4","slug":"tight-security-arrangements-in-delhi-for-g20-summit-2023-09-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"G20 Summit Delhi Live: राजधानी में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 08 Sep 2023 03:16 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 08 Sep 2023 03:16 PM IST
खास बातें
What is G20 Summit Agenda, Venue, Restrictions News Live: जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में हो रहा है। जी-20 समिट को लेकर तैयारियां पूरी हैं। महीनों से चल रही तैयारियों के बाद देश की राजधानी दिल्ली जी-20 सम्मेलन के लिए तैयार है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
वाहन की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
03:15 PM, 08-Sep-2023
रेलवे पार्सल पूरी तरह से बंद
रेलवे के पार्सल घर बंद रहेगा। रेलवे पुलिस उपायुक्त ने रेलवे डीआरएम को पत्र लिखकर इसे बंद करने का अनुरोध किया था, जिसे रेलवे ने स्वीकार कर लिया।03:02 PM, 08-Sep-2023
पार्किंग में नहीं रहेंगे वाहन
सम्मेलन के दौरान रेलवे स्टेशनों और सम्मेलन स्थल के पास स्थित पटेल चौक, आरके आश्रम और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में वाहन खड़े नहीं होंगे। आवश्यक वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहनों को यहां ठहरने की इजाजत नहीं होगी। स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को छोड़ने की इजाजत होगी, लेकिन किसी को स्टेशन से ले जाने पर पूरी तरह से रोक होगी।
विज्ञापन
02:42 PM, 08-Sep-2023
मेट्रो रूट की सीसीटीवी से निगरानी
प्रगति मैदान के आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो पुलिस के साथ-साथ सीआईएसएफ और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं। आयोजन के दौरान मेट्रो सेवा जारी रहेगी। मेट्रो के पूरे रूट पर लगे सीसीटीवी को बारीकी से निगरानी की जा रही है। पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान यात्रा के दौरान मेट्रो में भी गश्त करेंगे और संदिग्धों की निगरानी करेंगे।02:04 PM, 08-Sep-2023
रेल और मेट्रो स्टेशनों पर बरती जा रही चौकसी
जी-20 सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे व मेट्रो पुलिस ने पूरी तैयारियां की हैं। प्रगति मैदान के आसपास के स्टेशनों पर खासी चौकसी बरती जा रही है। जिन रेलवे ब्रिज के नीचे से विदेशी मेहमानों का काफिला गुजरेगा, वहां विशेष तौर पर निगरानी रखी जा रही है। आयोजन स्थल के आसपास के स्टेशनों पर किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं है।01:24 PM, 08-Sep-2023
बसों को किया डाइवर्ट
विकास मार्ग से बसों को डाइवर्ट किया जा रहा है। आईटीओ की ओर आने वाली बसों को दूसरी ओर भेजा जा रहा है।
01:04 PM, 08-Sep-2023
दिलशाद गार्डन टोल पर लगाए बैरिकेड
दिलशाद गार्डन टोल पर बैरिकेड लगा कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। एक लेन को खोलकर दिल्ली के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:41 PM, 08-Sep-2023
चेकिंग के बाद बसों को दिल्ली की सीमा में दिया जा रहा प्रवेश
दिल्ली-यूपी के अप्सरा बॉर्डर पर बसों में चेकिंग करने के बाद दिल्ली की सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है।
12:22 PM, 08-Sep-2023
दिल्ली मेट्रो ने दी यह जानकारी
दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'यात्रियों से निवेदन है कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर जाने के लिए मैजेंटा लाइन का इस्तेमाल कर टर्मिनल एक आईजीआई एयरपोर्ट स्टेशन पर उतरे। एयरपोर्ट लाइन के दिल्ली एयरोसिटी स्टेशन से फीडर बस की सेवा 8-10 सितंबर तक उपलब्ध नहीं रहेगी।'11:58 AM, 08-Sep-2023
होटलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए होटलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।#WATCH | Delhi: Beautification of hotels for the G20 Summit in India pic.twitter.com/O1vd6YQVUf
— ANI (@ANI) September 8, 2023
11:16 AM, 08-Sep-2023
मजनू का टीला के पास भारी सुरक्षा
तिब्बती समुदाय के विरोध को देखते हुए मजनू का टीला के पास भारी सुरक्षा तैनात की गई है।#WATCH | Heavy security deployed near Majnu Ka Tilla in view of the protest by the Tibetan community pic.twitter.com/JBWdxUYMei
— ANI (@ANI) September 8, 2023