Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shri Guru Nanak Prabhat feri ine Vijaynagar

Ghaziabad News: प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी, 24 नवंबर को सजेगा कीर्तन दरबार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
Shri Guru Nanak Prabhat feri  ine Vijaynagar

विज्ञापन

- विधायक संजीव शर्मा ने संगत से मिलकर दीं शुभकामनाएं, सेवा करने वाले परिवारों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिमरन सभा, भूड़ भारत नगर की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गुरबाणी और शबद-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 

प्रभात फेरी का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब में अरदास के बाद हुआ। इसका उद्देश्य 24 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व के प्रति क्षेत्रवासियों और साध-संगत में उत्साह बढ़ाना था। कार्यक्रम में गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने संगत के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार जोगेंद्र सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली साध-संगत, क्षेत्रवासियों, सेवादारों और सेवा के स्टॉल लगाने वाले परिवारों का आभार जताया। सेवा में योगदान देने वाले परिवारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 नवंबर को होगा मुख्य समारोह

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिमरन सभा की ओर से मंगलवार, 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व और भव्य कीर्तन दरबार मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे श्री सुखमनी साहिब के पाठ से होगी। इसके बाद सहज पाठ का भोग और चाय का लंगर होगा। भाई अमरजीत सिंह (हजूरी रागी), भाई गुरदीप सिंह और भाई करणवीर सिंह (यूके वाले) गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का समापन अरदास और गुरु के अटूट लंगर के साथ होगा।

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने साध-संगत और क्षेत्रवासियों से परिवार सहित पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed