CJP Protest Live: सीजेपी का एलान- हम सरकार से नहीं डरेंगे, आंदोलन रहेगा जारी; सभी मेट्रो स्टेशन खुले
{"_id":"6ac943d6e267b982c004076c","slug":"sir-row-cjp-jantar-mantar-protest-call-live-update-cec-gyanesh-kr-delhi-police-border-security-dmrc-train-news-2026-10-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"CJP Protest Live: सीजेपी का एलान- हम सरकार से नहीं डरेंगे, आंदोलन रहेगा जारी; सभी मेट्रो स्टेशन खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 10 Oct 2026 10:45 PM IST
Sharukh Khan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:45 PM IST
खास बातें
Delhi CJP Protest Live Updates: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी समेत कई अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया था। यहां पढ़ें हर पल का अपडेट...
विज्ञापन
दिपके, ममता और केजरीवाल हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:41 PM, 10-Oct-2026
सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सीजेपी के अजिंक्य शिंदे ने बताया कि रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर कूच किया जाएगा। वहीं, रविवार को दोबारा प्रदर्शन होने की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस भी सतर्क है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस की तैनाती जारी रहेगी। पुलिस की नजर प्रदर्शन में शामिल होने वाले संगठनों और उनकी गतिविधियों पर भी रहेगी।
10:09 PM, 10-Oct-2026
सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खुले
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी दी कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुल गए हैं। सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
10:06 PM, 10-Oct-2026
सीजेपी नेताओं को छोड़कर सभी प्रदर्शनकारी किए रिहा
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सीजेपी नेताओं को छोड़कर हिरासत केंद्रों में रखे गए सभी लोगों को रिहा कर दिया है। सीजेपी नेताओं के मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।08:05 PM, 10-Oct-2026
अरविंद केजरीवाल और ममत बनर्जी को किया रिहा
प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को रिहा कर दिया गया है। जाफराबाद थाने से अरविंद केजरीवाल और द्वारका थाने से ममता बनर्जी को रिहा कर दिया गया है।07:09 PM, 10-Oct-2026
सीजेपी ने किया एलान, आंदोलन जारी रहेगा
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अजिंक्य शिंदे ने एलान किया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन उनका इस्तीफा न होने तक जारी रहेगा। सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रविवार को सीजेपी के कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी एक बार फिर से जंतर-मंतर की ओर कूच करेंगे।06:52 PM, 10-Oct-2026
सीजेपी प्रदर्शन का असर, चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम
सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के बीच चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:23 PM, 10-Oct-2026
आज रात 10 बजे तक बंद रहेंगे 45 मेट्रो स्टेशन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी दी कि सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात 9 बजे से बंद 45 मेट्रो स्टेशन आज रात (10 अक्टूबर) 10 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसी के अनुसार जरूरी जानकारी दी जाएगी।
06:09 PM, 10-Oct-2026
साकेत कोर्ट ने रत्ना सिंह की ओर से दायर अर्जी को किया खारिज
साकेत कोर्ट ने सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड, रत्ना सिंह की ओर से दायर उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। आरोप था कि पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही हिरासत में ले लिया था। अर्ज़ी में उन्हें तुरंत रिहा करने का निर्देश देने की भी मांग की गई थी। शाम को पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। अर्जी खारिज कर दी गई है।05:30 PM, 10-Oct-2026
सीएम रेखा गुप्ता ने बोला हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, देशवासियों द्वारा रिजेक्टेड नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल, अपनी बी-टीम सीजेपी के साथ मिलकर दिल्ली को अखाड़ा बनाना चाहते हैं। आखिर ये नेता, अपनी नॉनस्टॉप हार की खीझ, जनता पर उतारने पर क्यों तुले हैं? सड़कों पर अव्यवस्था से परेशान होने वाले दिल्लीवासियों का क्या दोष है? काम पर जाने वाले कर्मचारियों, रोज कमाकर परिवार चलाने वाले श्रमिकों और अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं दिल्ली के लाखों परिवारों की रोजी-रोटी, सुरक्षा और शांति से भी बड़ी हैं? दिल्ली ने विकास के लिए वोट दिया। जनता के अभूतपूर्व आशीर्वाद के कारण पीएम नरेंद्र मोदी, भारत की निर्वाचन राजनीति के इतिहास में, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले नेता बने। लेकिन परिवारवाद और अवसरवाद से ग्रसित दल, इस जनसमर्थन को हजम ही नहीं कर पा रहे। अराजकता के साधक और खुद को दिल्ली का मालिक की उपाधि देने वाले अरविंद केजरीवाल, राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्लीवासियों की शांति और सुरक्षा को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञात रहे, दिल्ली बंधक बनाने की छूट नहीं मिलेगी। लोकतंत्र की आड़ में अराजकता फैलाने और जनादेश को चुनौती देने की राजनीति का डटकर मुकाबला होगा।'
05:16 PM, 10-Oct-2026
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान सब इंस्पेक्टर घायल
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) बजरंग जाधव घायल हुए। उन्होंने बताया, 'अभी तो मैं अस्पताल नहीं गया हूं। मेरा प्राथमिक उपचार किया गया है। हमें सूचना मिली कि कुछ लोग यहां भागते हुए आ रहे हैं, जो रुक नहीं रहे थे और कह रहे थे कि वे जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर जाएंगे। उन्हें रोकते हुए मुझे धक्का लगा और मैं घायल हो गया। मेरे हाथ और कमर पर चोट आई है।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन