07:23 PM, 07-Dec-2022
असम के सीएम बोले BJP विधानसभा चुनावों के चलते एमसीडी पर नहीं कर पाई फोकस
एमसीडी चुनाव में भाजपा की हार को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा दिल्ली पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाई। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि भाजपा गुजरात में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जहां गुरुवार यानी कल मतगणना होनी है।
05:55 PM, 07-Dec-2022
आप का दावा देश में राष्ट्रीय राजनीति AAP Vs BJP बनती जा रही
आप ने ट्वीट कर कहा है कि एमसीडी में आप ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका है। ये चुनाव नतीजे कहीं न कहीं देश में राष्ट्रीय राजनीति के बारे में संकेत देते हैं, जो AAP बनाम BJP बनती जा रही है। केजरीवाल बनाम मोदी बनती जा रही है।
05:42 PM, 07-Dec-2022
आज हम दिल्ली में चौथा चुनाव जीते हैं: आप
एमसीडी चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि, 'आज हम दिल्ली में चौथा चुनाव जीते हैं, काम की राजनीति पर हमने पूरा चुनाव मुद्दों पर लड़ा, दिल्ली की जनता ने संदेश दिया है'। पॉजिटिव राजनीति करो, निगेटिव नहीं।
04:41 PM, 07-Dec-2022
आज होगी भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली के अपने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में बुलाई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, बाद में एमसीडी में जीतने वाले पार्षदों की बैठक भी बुलाई गई है।
04:36 PM, 07-Dec-2022
हरभजन सिंह ने दी जीत की बधाई
दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप की जीत पर पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। इसे हासिल करना एक बड़ा काम था। मैं केजरीवाल जी सहित सभी को बधाई देता हूं।
04:31 PM, 07-Dec-2022
MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतीं
MCD चुनाव की मतगणना समाप्त हुई। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं।
04:14 PM, 07-Dec-2022
दिल्ली के लोगों को बधाई: केजरीवाल
दिल्ली के लोगों ने बड़ा मैसेज दिया है। पॉजिटिव राजनीति करो, नैगेटिव राजनीति नहीं करनी। जनता के बीच जाकर कहते हैं कि आपके बच्चों के लिए स्कूल, परिवार के लिए इलाज का इंतजाम किया है। हम गाली गलौच नहीं करते। मेरा दिल कहता है कि पॉजिटिव राजनीति बढ़ेगी, तो देश दुनिया का नंबर 1 देश बनेगा। गुंगागर्दी, लफंगई से देश आगे नहीं बढ़ेगा। 75 साल से पीछे है। अब टाइम नहीं है। विकास और पॉजिटिव की राजनीति करनी पड़ेगी। दिल्ली के लोगों को बधाई। सबसे कहता हूं कि अहंकार मत करना। बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई है। कई सारे पार्षद, विधायक, मंत्री बने हैं, कोई अहंकार नहीं करे, अहंकार किया, तो ऊपर वाला माफ नहीं करेगा।
04:06 PM, 07-Dec-2022
कोई कितना भी उकसाए, हमें गाली गलौच नहीं करना है: केजरीवाल
दिल्ली के लोगों ने पूरे देश को मैसेज दिया है। मेरे पास बहुत लोग आते हैं। कई बड़े नेता, वर्षों पुराने नेता कहते हैं कि वोट लेने के लिए गाली गलौच करनी पड़ती है। तूतू मैं-मैं करते है। हम शरीफों की पार्टी है। कोई कितना भी उकसाए, हमें गाली गलौच नहीं करना है। लोग कहते हैं कि स्कूल और अस्पताल बनवाने से वोट नहीं मिलती है। दिल्ली के लोगों ने मैसेज दिया है कि बिजली, पानी, सड़क ठीक करने से वोट मिलते हैं। आज दिल्ली में चौथा चुनाव जीते हैं।
04:00 PM, 07-Dec-2022
केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद चाहता हूं: केजरीवाल
दिल्ली को ठीक करने में सहयोग की जरूरत है। केंद्र सरकार का सहयोग भी चाहिए। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद चाहता हूं। अब दिल्ली को साफ करना है। सबकी ड्यूटी लगेगी। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवाओं की भी ड्यूटी लगेगी। दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का परिवार है। सभी मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे। अपने को भ्रष्टाचार भी दूर करना है। अभी तक लूटमार का सिस्टम चल रहा था। दिल्ली सरकार की तरह एमसीडी को भी साफ करना है। सब हमारी ओर देख रहे हैं।
03:48 PM, 07-Dec-2022
सबको मिलकर दिल्ली ठीक करनी है बीजेपी का भी सहयोग चाहता हूं: केजरीवाल
दिल्ली को ठीक करने में उनका भी सहयोग लेंगे। सबको मिलकर काम करना है। सभी से अपील है सभी प्रत्याशी, सभी पार्टियों से कहता हूं कि राजनीति आज तक है। सबको मिलकर दिल्ली ठीक करनी है। बीजेपी का भी सहयोग चाहता हूं। कांग्रेस का भी सहयोग चाहता हूं। सबके सहयोग और लोगों को मिलकर दिल्ली को ठीक करूंगा। 250 पार्षद किसी पार्टी के नहीं, दिल्ली के पार्षद हैं। आज के बाद सभी पार्टियां सहयोग करेंगी। जिन लोगों ने वोट दिया, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। जिन्होंने वोट नहीं किया, पहले उनके काम करवाऊंगा।
03:37 PM, 07-Dec-2022
सिसोदिया ने आप को बताया सबसे बड़ी ईमानदार पार्टी
एमसीडी में 15 साल से राज कर रही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को आज ईमानदारी व काम ने हरा दिया। दिल्लीवासियो ने अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हमें दिल्ली को साफ सुथरा और सुंदर बनाने की बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। आइए, सब साथ मिलकर काम करे ताकि दिल्ली को देश का सबसे बेहतरीन शहर बन सके।
03:24 PM, 07-Dec-2022
सीएम केजरीवाल बोले- आई लव यू टू
आज दिल्ली के बेटे अपने भाई को दिल्ली की सफाई की जिम्मेदारी, भ्रष्टाचार दूर करने और पार्कों को ठीक करने की जिम्मेदारी दी है। इतने प्यार और विश्वास दिया। पूरी कोशिश करूंगा कि आपके भरोसे को कायम रखूंगा। आई लव यू टू। जितने उम्मीदवार जीते हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई। आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय को भी बधाई। हारने वालों को मायूस नहीं होना।
03:13 PM, 07-Dec-2022
मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं: केजरीवाल
MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं।
03:09 PM, 07-Dec-2022
ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है: सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
03:07 PM, 07-Dec-2022
आज जनता जीत गई है: मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 'मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है। आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है'। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा।