RRTS Inauguration Live: प्रधानमंत्री मोदी बोले- आज देश के लिए ऐतिहासिक क्षण, नए भारत का संकल्प है 'नमो भारत'
Delhi Meerut Rapidx Rail Inauguration Date, Route Map News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया। पीएम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक ट्रेन को चलाया जाएगा।
लाइव अपडेट
'दिल्ली-मेरठ का ये 80 किमी से ज्यादा का ट्रैक तो बस एक शुरुआत'
पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली-मेरठ का ये 80 किमी से ज्यादा का ट्रैक तो बस एक शुरुआत है। पहले फेज में दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान के अनेक क्षेत्र नमो भारत ट्रेन से कनेक्ट होने वाले हैं। बदलते हुए भारत में ये बहुत जरूरी है कि सभी देशवासियों का जीवन स्तर सुधरे, लोग अच्छी हवा में सांस लें, यातायात के अच्छे साधन हों, अच्छे शिक्षण संस्थान हों और इलाज की बेहतर व्यवस्था हो। इन सब पर आज भारत सरकार विशेष जोर दे रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आज भारत सरकार जितना खर्च कर रही है, उतना हमारे देश में पहले कभी नहीं हुआ।हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है: पीएम मोदी
नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है, गति भी: पीएम
पीएम ने आगे कहा कि नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है, गति भी है। ये नमो भारत ट्रेन, नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है।नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है और स्पीड भी है ये नमो भारत ट्रेन नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/MVBM3wpTfV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 20, 2023
रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि अभी मुझे इस आधुनिक ट्रेन से यात्रा का भी अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने तो बचपन रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया है और आज रेलवे का ये नया रूप मुझे सबसे ज्यादा आनंदित करता है। हमारे यहां नवरात्रि में शुभ कार्य की परंपरा है। देश की पहली नमो भारत ट्रेन को भी मां कात्यायनी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। ये भारत की नारीशक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है।नए भारत का संकल्प नमो भारत ट्रेन: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत ट्रेन नए भारत को परिभाषित करती है। आज हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। नमो भारत ट्रेन नए भारत का संकल्प है। आज भारत की पहली रैपिड रेल सेवा 'नमो भारत ट्रेन' राष्ट्र की समर्पित हुई है। लगभग चार साल पहले मैंने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। आज साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक के हिस्से पर 'नमो भारत' का संचालन प्रारंभ हो गया है।आज पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण: पीएम
पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि आज पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। आज देश में पहली रैपिडएक्स ट्रेन शुरू हुई है। जिसका शिलान्यास हम करते हैं उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। इसका मेरठ वाला हिस्सा 1-1.5 साल के बाद पूरा होगा, उस समय भी मैं आपकी सेवा में मौजूद रहूंगा।सीएम योगी ने किया जनसभा को संबोधित
ट्रेन के दरवाजों खुद खोल सकेंगे यात्री, मैनुअल भी करेंगे काम
जनसभा स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता खंड का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी जनसभा स्थल पर पहुंच चुके हैं।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets the people gathered for his public rally in Sahibabad, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/TtVMRXI7tP
— ANI (@ANI) October 20, 2023
पीएम ने स्कूली बच्चों और चालक दल के साथ की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद को दुहाई डिपो से जोड़ने वाली रैपिडएक्स ट्रेन में स्कूली बच्चों और चालक दल के साथ बातचीत की। पीएम ने साहिबाबाद में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता खंड का उद्घाटन किया और रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।#WATCH | Prime Minister Narendra Modi interacts with school children and crew of RapidX train - 'NaMo Bharat' - connecting Sahibabad to Duhai Depot, onboard the train.
— ANI (@ANI) October 20, 2023
He inaugurated the priority section of Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS Corridor and flagged off NaMo Bharat at… pic.twitter.com/o6GQp7wMav