Farmer Protest News Live: किसानों ने रोका दिल्ली मार्च, दलित प्रेरणा स्थल में डाला डेरा, बैरिकेडिंग हटी
Noida Farmer Protest Live Updates : किसानों के दिल्ली कूच के एलान के साथ ही बॉर्डरों पर भारी संख्या में पुलिस बल और आरएएफ टीम को तैनात किया गया है। सभी किसान महामाया फ्लाइओवर के एकजुट हो गए हैं। जगह जगह बैरिकेडिंग की गई है। वहीं गाजियाबाद के यूपी गेट पर भी पुलिस तैनात है। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स
लाइव अपडेट
भारतीय किसान परिषद के नेता सुखबीर ने कहा है कि हम अपने किसान भाइयों के अधिकारों के लिए जुनून और समर्पण के भाव के साथ आए हैं। आज किसानों का शोषण किया जा रहा है, लेकिन आगे ऐसा नहीं होगा। हमें आश्वासन दिया गया है कि शासन से बातकर हमारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। तब तक दलित प्रेरणा स्थल पर डटे रहेंगे।
पुलिस कमीश्नर कानून-व्यवस्था, नोएडा शिवहरि मीणा का कहना है कि हम लगातार किसान नेताओं से बातचीत कर रहे थे। किसानों ने अधिकारियों को अपनी मांगें बताई हैं और अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिया है। ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य स्थिति में लौट आई है।
#WATCH | Noida, UP: Joint CP Law and Order Noida, Shivhari Meena says, "The farmers had announced the 'Delhi Challo' march today and we were continuously holding talks with them. The farmers have told their demands to the officials and officials have given them an assurance. The… https://t.co/8oe1CclcCP pic.twitter.com/UATAfuhwDB
— ANI (@ANI) December 2, 2024
शहर भर की ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। दिल्ली से नोएडा, नोएडा से ग्रेटर नोएडा और दिल्ली जाने वाले लोगों को कई-कई घंटों जाम ले झूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि वह करीब 4-4 घंटों से इस जाम में सिर्फ गोल-गोल घूम रहे हैं। सुबह से ही यही हालत पूरे शहर की बनी रही है। लगातार जाम से लोग जूझ रहे हैं। फिलहाल किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच बातचीत जारी है।
दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों किसानों ने नोएडा में मार्च रोक दिया है। अब बैरिकेडिंग को हटाया जा रहा है। खबर है कि किसान यहां दलित प्रेरणा स्थल के अंदर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही किसान राज्य सरकार से बातचीत करेंगे। बातचीत के बाद किसान नेता अपना अगला निर्णय लेंगे।
#WATCH | Noida, UP: Traffic movement resumes as police remove barricades near Dalit Prerna Sthal in Noida.
— ANI (@ANI) December 2, 2024
Farmers under different farmer organisations were protesting over various demands near Dalit Prerna Sthal in Noida and they were not allowed to enter Delhi. pic.twitter.com/C1Y7V9RJ6O
बॉर्डर पर किसानों का हल्लाबोल
नोएडा ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ड्रोन से हो रही निगरानी
किसानों को दिल्ली की तरफ जाने से रोकने के लिए दिल्ली-नोएडा बॉर्डर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के चलते दोनों तरफ का यातायात प्रभावित रहा।#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Traffic congestion seen at Chilla Border as farmers from Uttar Pradesh are on a march towards Delhi starting today.
— ANI (@ANI) December 2, 2024
(Drone visuals; shot at 12:10 PM) pic.twitter.com/8DguXl6u9Z
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस के आलाधिकारी मौजूद, आगे बढ़े किसान
किसानों को दिल्ली की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के आलाधिकारी बॉर्डर में मौजूद हैं। किसानों को अभी महामाया फ्लाईओवर के पास रोका गया हैं। किसान प्रदर्शन के चलते दिल्ली- नोएडा बॉर्डर पर यातायात प्रभावित है। किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच शुरू किया है। अब पुलिस ने दो बैरिकेडिंग के साथ दो क्रेन, एक ट्रक को बीच हाइवे पर खड़ा कर दिया है।
किसानों को दलित प्रेरणा स्थल पर पुलिस ने रोका
जाम से हाहाकार, एंबुलेंस फंसी
दिल्ली कूच के चलते दिल्ली-नोएडा रोड पर भारी जाम लग गया है। जाम में एंबुलेंस तक फंस गई। कई वाहन घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। फिलहाल, पुलिस ने किसानों को नोएडा में ही दलित प्रेरणा स्थल पर रोक दिया है। महामाया फ्लाइओवर से किसानों ने दिल्ली की ओर कूच किया था।