फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-Srinagar Blast Live: नूंह में भी रूका था 'आतंकी' उमर, सामने आया नया वीडियो; अब एक और डॉक्टर की तलाश

Sat, 15 Nov 2025 06:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Nov 2025 06:03 PM IST
खास बातें

Delhi-Srinagar Blast News Live : देश की राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद शुक्रवार देर रात कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में विस्फोट हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि पुलिस स्टेशन की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इस ब्लास्ट में नौ लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Delhi-Srinagar Blast Live Updates: Blast Took Place in Nowgam Police Station in Jammu Kashmir
डॉ. मोहम्मद उमर - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

06:01 PM, 15-Nov-2025
नूंह में भी रूका था डॉक्टर उमर 
नूंह के गोयल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नूंह सीआईए की टीम जांच कर रही है। डॉ. रिहान के संबंध में पूछताछ जारी है। इससे पहले नूंह की हिदायत कालोनी स्थित डॉक्टर रिहान के घर भी पुलिस की टीम पहुंची थी। लेकिन वहां पर केवल एक बच्ची के मिलने से टीम को कोई सुराग नहीं मिला था। वहीं यह जानकारी भी मिली है कि नूंह में भी डॉक्टर उमर रूका था। हिदायत कालोनी में अफसाना का मकान किराए पर उमर ने लिया था।
05:34 PM, 15-Nov-2025
दिल्ली में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज
दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच के बीच अल-फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
 
विज्ञापन
04:23 PM, 15-Nov-2025
आतंकी उमर का एक और नया सीसीटीवी वीडियो आया सामने
दिल्ली में बम धमाका करने वाले आतंकी डॉक्टर उमर का एक और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फरीदाबाद की एक मोबाइल रिपेयर शॉप में मोबाइल रिपेयर करा रहा है।

03:12 PM, 15-Nov-2025

नौगाम ब्लास्ट के बाद केजरीवाल ने पूछे सवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'देर रात श्रीनगर के एक पुलिस स्टेशन में हुए बम धमाके की ख़बर बेहद दुखद और चिंता बढ़ाने वाली है। कई बहादुर पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई घायल हैं। परमात्मा शहीदों के परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें और घायलों को जल्द स्वस्थ करें। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। लेकिन सरकार से ये सवाल जरूरी है…आखिर देश में ये हो क्या रहा है? दिल्ली धमाके की गूंज अभी थमी भी नहीं थी और देश फिर एक धमाके से दहल गया। सरकार, सुरक्षा एजेंसियां, खुफिया तंत्र और गृह मंत्री आखिर क्या कर रहे हैं? देश की सुरक्षा के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ कैसे और क्यों होने दिया जा रहा है? देश जवाब चाहता है।'
02:45 PM, 15-Nov-2025

उमर ने नूंह के फिरोजपुर झिरका में ATM से पैसे निकालने का किया था प्रयास

दिल्ली ब्लास्ट केस में नया खुलासा हुआ है। ब्लास्ट से पहले नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में स्थिति एक एटीएम मशीन से आतंकी डॉक्टर उमर नबी ने पैसे निकालने का प्रयास किया था। हालांकि, एटीएम बंद था, लेकिन एटीएम मशीन पर तैनात गार्ड को उमर ने पैसों को लालच देकर एटीएम खुलाया लिया। लेकिन पैसे नहीं निकले। जिसके बाद वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए निकल गया।
02:29 PM, 15-Nov-2025

घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे उपराज्यपाल

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नौगाम थाने में हुए धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने उजाला सिग्नस अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:19 PM, 15-Nov-2025

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट 2, 3 फिर से खुले

लाल किला मेट्रो स्टेशन पर गेट संख्या 2 और 3 अब यात्रियों के लिए खुल गए हैं। डीएमआरसी की तरफ से यह जानकारी दी है। इससे पहले दिल्ली ब्लास्ट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन को अस्थायी तौर से बंद कर दिया गया था। धमाके के बाद सुरक्षा के लिहाज से डीएमआरसी ने कड़े कदम उठाए थे। 
01:55 PM, 15-Nov-2025

नौगाम पुलिस स्टेशन धमाके पर फारूक अब्दुल्ला का बयान

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने नौगाम पुलिस स्टेशन के पास कल रात हुए विस्फोट पर कहा, 'ये हमारी गलती है, जो लोग इस विस्फोटक को बेहतर समझते हैं, हमें पहले उनसे बात करनी चाहिए थी कि इससे कैसे निपटना है बजाय खुद देखने के, आपने इसका नतीजा देखा, 9 लोगों की जान चली गई। वहां घरों को कितना नुकसान हुआ। हम अभी दिल्ली के संकट से बाहर नहीं निकले हैं जहां हर कश्मीरी पर उंगलियां उठाई जा रही हैं। वो दिन कब आएगा जब वो मानेंगे कि हम हिंदुस्तानी हैं और हम इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं, जो जिम्मेदार हैं उनसे पूछें कि क्यों इन डॉक्टरों को ये रास्ता अपनना पड़ा? क्या वजह थी? इसकी गहन जांच और अध्ययन की जरूरत है।'
01:20 PM, 15-Nov-2025

दिल्ली कार धमाके के बाद बंद सड़क यातायात के लिए खोली गई

घटनास्थल के आसपास की सड़क, जो 10 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद बंद कर दी गई थी, अब यातायात के लिए खोल दी गई है। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'जांच के लिए इस सड़क को अस्थायी रूप से बंद किया गया था लेकिन अब इसे खोल दिया गया है, गुरु तेग बहादुर की 350वीं जयंती पर एक बड़ा कार्यक्रम होना है। अब सब सामान्य है, इसे लोगों के लिए खोल दिया गया है। दिल्ली सुरक्षित है और सुरक्षित हाथों में है।'
12:53 PM, 15-Nov-2025

नेताजी सुभाष मार्ग पर एक बजे से शुरू होगी वाहनों की आवाजाही

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed