Delhi Flood News Live: दिल्ली में यमुना का कहर, आईटीओ-राजघाट की सड़कें जलमग्न; सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा पानी
{"_id":"64b0b305f10a87ddf10a3e06","slug":"delhi-ncr-weather-forecast-today-live-flood-threat-in-delhi-yamuna-river-flowing-above-the-danger-mark-2023-07-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Flood News Live: दिल्ली में यमुना का कहर, आईटीओ-राजघाट की सड़कें जलमग्न; सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 14 Jul 2023 04:53 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Jul 2023 04:53 PM IST
खास बातें
Delhi Flood News Live in Hindi : यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भले ही जलस्तर अब कम हो रहा है, लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
Delhi Flood News
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:53 PM, 14-Jul-2023
4- 5 घंटे में दिखेगा पॉजिटिव रिजल्ट
यमुना दौरे पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आईटीओ सहित विभिन्न जगहों पर यमुना का दौरा किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सेना, एनडीआरएफ, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग सहित दिल्ली सरकार के अन्य विभाग मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।
03:58 PM, 14-Jul-2023
जलभराव ने राजघाट को बनाया स्विमिंग पुल
- फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन
03:45 PM, 14-Jul-2023
आईएसबीटी चौक में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
03:36 PM, 14-Jul-2023
राजघाट की सड़कें भी हुई जलमग्न। फोटो: भूपिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
03:29 PM, 14-Jul-2023
सुप्रीम कोर्ट के सामने जलभराव। फोटो: भूपिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
03:11 PM, 14-Jul-2023
यातायात की आवाजाही बाधित
दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि शांति वन से गीता कॉलोनी फ्लाईओवर की ओर और गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से राजघाट और आईएसबीटी, कश्मीरी गेट की ओर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:30 PM, 14-Jul-2023
जलभराव से लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
दिल्ली में शुक्रवार को यमुना नदी के घटते जल स्तर के बीच कई हिस्से जलभराव और बाढ़ का सामना कर रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को आईटीओ रोड पर पानी के बीच अपनी मोटरसाइकिलें धकेलते देखा गया, जबकि दिल्ली में सराय काले खां टी-जंक्शन के पास एनएच-24 पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।
01:51 PM, 14-Jul-2023
'पानी शहर के अंदर घुसने से रोकने के लिए कर रहे पूरी मेहनत'
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बढ़े जलस्तर से डीजेबी का इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर टूट गया था जिसे ठीक करने का काम रात-भर चला। अभी मैंने भी वहां का दौरा किया। उम्मीद है कि अगले चार से पांच घंटे में इसे ठीक कर लिया जाएगा। सरकार, एनडीआरएफ और आर्मी की टीमें पूरी मेहनत से काम कर रही हैं। हमारी कोशिश है कि पानी शहर के अंदर नहीं घुसना चाहिए।
यमुना में बढ़े जलस्तर से DJB का इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर टूट गया था जिसे ठीक करने का काम रात-भर चला। अभी मैंने भी वहाँ का दौरा किया। उम्मीद है कि अगले 4-5 घंटे में इसे ठीक कर लिया जाएगा। सरकार, NDRF और आर्मी की टीमें पूरी मेहनत से काम कर रही है। हमारी कोशिश है कि पानी शहर के अंदर… pic.twitter.com/7uBdD73j9X
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 14, 2023
01:34 PM, 14-Jul-2023
शाम तक भैरों मार्ग खुलने की संभावना
दिल्ली के स्पेशल सीपी, ट्रैफिक, सुरेंद्र सिंह यादव ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर बात की और स्थिति से निपटने के लिए प्रबंधन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी इलाकों में 4,500 पुलिस की तैनाती की गई है। कावड़ियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में जलस्तर में कमी देखी गई है। लेकिन वजीराबाद की ओर रिंग रोड इलाके में अभी भी पानी भरा हुआ है। हम कोशिश कर रहे हैं शाम तक भैरों मार्ग खोल दिया जाएगा। एनएच 44 पर यातायात देखा जा सकता है।
01:05 PM, 14-Jul-2023
जलभराव से कांवड़ियों को हो रही परेशानी
दिल्ली का जलभराव कांवड़ियों के लिए भी मुसीबत बन गया है। कांवड़ियों को आईटीओ के सामने जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।