फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election Results Live: भाजपा ने फिर से दिल्ली की क्लीन स्वीप, सातों सीट जीत लगाई हैट्रिक

Tue, 04 Jun 2024 09:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Jun 2024 09:18 PM IST
खास बातें

Delhi Lok Sabha Poll Result 2024 Live News Updates: राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती आठ बजे शुरू हो गई। दिल्ली में मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। 

विज्ञापन
Delhi Lok Sabha Election 2024 Results Live Delhi Lok Sabha Chunav AAP Bjp Congress Winning Seats
दिल्ली चुनाव परिणाम 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:18 PM, 04-Jun-2024

कमलजीत ने जीती पश्चिम दिल्ली

पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की कमलजीत सहरावत ने जीत हाल कर ली है। इस सीट पर उनको आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा से टक्कर मिली। 
07:55 PM, 04-Jun-2024

उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी जीते

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने यहां से कांग्रेस के कन्हैया कुमार को हराया। बता दें दिल्ली में भाजपा से केवल एक मात्र मनोज तिवारी ही थे जिनका टिकट पार्टी ने नहीं काटा था और पार्टी का यह फैसला सही साबित भी हुआ। 
विज्ञापन
07:44 PM, 04-Jun-2024

पूर्वी दिल्ली में जीते हर्ष मल्होत्रा

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा जीत गए हैं। उन्होंने इस सीट पर 91000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। यहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार से था। 
07:19 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक पर लहरा भगवा

चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस के जेपी अग्रवाल को माद दी। उन्होंने 89000 वोट से अधिक अतंर से इस लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। 
05:59 PM, 04-Jun-2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया जीते

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उन्हें कांग्रेस के उदित राज से टक्कर मिली। 
05:38 PM, 04-Jun-2024

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से रामवीर सिंह बिधूड़ी जीते

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उन्हें आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान से टक्कर मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:22 PM, 04-Jun-2024

प्रियंका के घर के बाहर जश्न

दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के घर के बाहर समर्थकों ने ढोल और नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। 
 
04:43 PM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज जीतीं

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उसके सामने आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती चुनाव लड़ रहे थे। 
04:08 PM, 04-Jun-2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 200000 मतों से आगे

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की लीड 138000 हुई है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा करीब 200000 मतों से आगे है। वहीं चांदनी चौक में भाजपा 42000 वोट से आगे चल रही है।
03:27 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक में एक बार फिर भाजपा की लीड कम हुई

पश्चिमी दिल्ली में 132000 की बीजेपी की लीड हुई। चांदनी चौक में एक बार फिर भाजपा की लीड कम हुई। अब यहां करीब 34000 वोटों से भाजपा आगे चल रही है। उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा की लीड 183000 हुई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed