फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

जंतर मंतर प्रदर्शन LIVE: सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

Fri, 02 Oct 2026 12:51 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 02 Oct 2026 12:51 PM IST
खास बातें

चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने कई अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi Jantar Mantar Protest Live, Opposition's protest against the Election Commission
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:50 PM, 02-Oct-2026

100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को खाली कराया। पुलिस 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली के विभिन्न थानों में ले जाया गया है। इसस समय जंतर मंतर पूरी तरह खाली है।
12:38 PM, 02-Oct-2026

आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हिरासत में

जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम एक हिंदुस्तानी की आवाज बुलंद करने आए हैं। इस देश में सरकार चुनने वाली आम जनता है, सरकार खुद से नहीं बनती, तो हमारे वोट क्यों काटे जा रहे हैं?"
विज्ञापन
12:37 PM, 02-Oct-2026

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया

जंतर-मंतर पर वामपंथी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया।
12:32 PM, 02-Oct-2026

ड्रोन से निगरानी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाके में ड्रोन से निगरानी कर रही है।
12:00 PM, 02-Oct-2026

जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
11:57 AM, 02-Oct-2026

बाराखंबा मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पर पोस्ट किया है कि बाराखंबा मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 AM, 02-Oct-2026

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

आइसा, एसएफआई के करीब 100 कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंचे। चुनाव आयोग की तरफ कूच करने की कोशिश करने लगे। पुलिस उन्हें हिरासत में ले रही है।
11:36 AM, 02-Oct-2026

उन्हें शर्म आनी चाहिए: सांसद मनोज झा

जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "उन्हें शर्म आनी चाहिए। क्या विरोध प्रदर्शन के लिए इजाजत की जरूरत होती है? आख़िरकार, यह गांधी का देश है। आज गांधी जयंती है।"

'क्या वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे?' के सवाल पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल!... पुलिस स्टेट बनाने के बावजूद, ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह अपने गुनाह को छिपा नहीं पाएंगे।"
10:51 AM, 02-Oct-2026

बैरिकेडिंग से घिरा हुआ जंतर-मंतर

जंतर-मंतर को बैरिकेडिंग से घिरा हुआ है। हालांकि, आम लोगों के लिए आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं की गई है। पुलिस ने संभावित भीड़ को देखते हुए केंद्रीय दिल्ली में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। प्रशासन ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू किए हैं। साथ ही, कई इलाकों में यातायात संबंधी पाबंदियां लगाई गई हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना के बीच कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार भी बंद किए गए हैं।
10:49 AM, 02-Oct-2026

इंटरनेट सेवा बंद, जंतर मंतर पर भारी सुरक्षाबल तैनात

जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट सेवा बंद की गई है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जंतर-मंतर, संसद मार्ग, इलेक्शन कमीशन छावनी में तब्दील है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed